रतलाम, 17 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से मां अम्बे रक्तदान मंडल द्वारा 16 अगस्त को मोहन बाग, सेलाना रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 201 यूनिट रक्तदान किया।
समिति के प्रियेश छाजेड़ ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।मां अम्बे रक्तदान मंडल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंडल ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सभी का सहयोग इसी तरह आगे भी मिलता रहे, यही अपेक्षा है।
मंडल की ओर से कहा गया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील भी की गई।इस दौरान प्रियेश छाजेड़,वैभव उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, प्रियांश छाजेड़, प्रिंस बब्बा, विजय पाटीदार, विशाल सिंह राठौड़,लोकेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे।