Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

August 22, 2026

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

August 22, 2026

रतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन
रतलाम

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

EditorBy EditorAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और बदलते समय के अनुरूप अवसरों को पहचानने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) एवं विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता, आईटी ऑफिसर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के बी.टेक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, बी.एससी. सीड टेक्नोलॉजी एवं बी.ए.एल.एल.बी. ऑनर्स पाठ्यक्रमों के वर्ष 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन का दिया संदेश

कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को उनके विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा के अवसरों, विभिन्न करियर विकल्पों और भविष्य में आने वाली चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और निरंतर मेहनत के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि वे अपनी पढ़ाई, कर्तव्यों, आगामी अकादमिक सत्र तथा करियर के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जागरूकता के साथ अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करें।

संस्थापक ने किया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कॉलेज जीवन केवल डिग्री तक सीमित नहीं

संस्थान के सहसंचालक वरदान शर्मा ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, ज्ञान अर्जित करने और करियर की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
वहीं, महाविद्यालय के सहसंचालक उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न पाठ्यक्रमों, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों से अवगत कराया।

बदलते करियर ट्रेंड और नई पीढ़ी पर हुई चर्चा

संस्था के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों के साथ अपने व्यापक शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप भविष्य के अवसरों को पहचानने और उन्हें प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बी.टेक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, बी.एससी. सीड टेक्नोलॉजी एवं बी.ए.एल.एल.बी. ऑनर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को करियर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की। साथ ही जेन-जी, जेन अल्फा और मिलेनियल्स की विशेषताओं तथा बदलते करियर रुझानों पर भी अपने विचार साझा किए।

विभागाध्यक्षों ने दी अध्ययन सामग्री

कार्यक्रम के दौरान सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को विषयवार अध्ययन सामग्री भी प्रदान की गई, जो उनके लिए पूरे शैक्षणिक वर्ष में उपयोगी रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. मनीषा राठौर एवं प्रो. टीना हसले ने किया। अंत में डीन एकेडमिक प्रो. गोविंद झंवर ने अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..
Next Article रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
Editor

Related Posts

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

August 22, 2026

रतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..

August 22, 2026

रतलाम: 2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण…कलेक्टर एवं जावरा विधायक ने परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा की

August 22, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित स्वर्गीय रामचंद्र-मीना देवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

August 22, 2026

रतलाम: होटल के रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब पिलाते मिला मैनेजर, एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मारा छापा…विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बीयर और देशी शराब भी जब्त

August 22, 2026

रतलाम: हीरे के व्यापार‌ में निवेश के नाम पर ठगी-दोगुने रुपए देने का लालच देकर फास्ट फूड व्यवसायी को जाल में फंसाया, 20 लाख की धोखाधड़ी

August 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस…

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

August 22, 2026

रतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..

August 22, 2026
Top Trending

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रतलाम में…

रतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की लूट के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.