Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

August 22, 2026

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

August 22, 2026

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
रतलाम

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

EditorBy EditorAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलपांक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और कंटेनर की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों और बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में संलिप्त संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सूचना मिलने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एएसपी विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के निर्देशन में थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर सातरूंडा क्षेत्र में घेराबंदी

21 अगस्त को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नारंगी रंग के कंटेनर में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर सातरूंडा के रास्ते इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सातरूंडा क्षेत्र में घेराबंदी की। इंदौर जाने वाले मार्ग पर एक ले-बाय में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का कंटेनर खड़ा मिला। कंटेनर में मौजूद दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान मोहनलाल पिता बगदीराम , उम्र 42 वर्ष, निवासी बराड़ा, थाना जावद, जिला नीमच तथा प्रेमचंद पिता केसुराम धाकड़, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुरिया, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई।

कंबलों के बीच छिपाए थे 6 कट्टे

कंटेनर की तलाशी लेने पर कंबलों के बीच छिपाकर रखे गए काले रंग के 6 कट्टे मिले। कट्टों की जांच करने पर उनमें डोडाचूरा भरा होना पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन करने पर कुल 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।इस मामले में थाना बिलपांक में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

नीमच से लाना बताया, एक आरोपी फरार

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे उक्त डोडाचूरा नीमच निवासी अनिल सिंह सोंधिया से लेकर आए थे। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर डोडाचूरा की सप्लाई चेन, इसे कहां से लाया गया और किसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उपनिरीक्षक अल्केश सिंगाड़, उपनिरीक्षक सुरेश गोयल, सउनि सतीश ठाकुर, प्र.आ. राहुल जाट, प्र.आर. तेजसिंह जगावत,हेमंत परमार,दिनेश खिंची, नरेन्द्रसिंह चावड़ा, प्र.आर.अनिल शुक्ला,संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर,रोहित चौहान एवं नितेश निन्नौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन
Next Article रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

August 22, 2026

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

August 22, 2026

रतलाम: सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट में एक और फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 80 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,अन्य आरोपियों को छुपने में की थी मदद..

August 22, 2026

रतलाम: 2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण…कलेक्टर एवं जावरा विधायक ने परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा की

August 22, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित स्वर्गीय रामचंद्र-मीना देवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

August 22, 2026

रतलाम: होटल के रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब पिलाते मिला मैनेजर, एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मारा छापा…विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बीयर और देशी शराब भी जब्त

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में लंबे समय से अटके वर्ष 1956-57 के भू-अभिलेखों…

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

August 22, 2026

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

August 22, 2026
Top Trending

रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में लंबे समय से अटके वर्ष…

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम: श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट केओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और जीवन निर्माण का मार्गदर्शन

By EditorAugust 22, 2026

रतलाम, 22 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.