Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रात में हुई झमाझम बारिश से तरबतर हुआ रतलाम जिला, 24 घंटे में जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज,शहर‌‌ में सवा इंच.. लंबी खेंच के बाद हुई बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

August 26, 2026

सफलता का महा-रिकॉर्ड: री-नीट 2026 की प्रथम काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक विद्यार्थी चमके… प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में मिली एमबीबीएस सीट, दूसरे और तीसरे राउंड तक 100 से अधिक चयन का दावा

August 26, 2026

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास
रतलाम

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

EditorBy EditorAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 26 अगस्त। फर्जी फर्म, कूटरचित दस्तावेज और नकली कोटेशन के माध्यम से बैंक से 17 लाख रुपए का ऋण प्राप्त करने के मामले में रतलाम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी जाकिर हुसैन को धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका वास्तविक दस्तावेज के रूप में उपयोग करने सहित आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों में दोषी करार दिया है।
न्यायालय ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में 5 से 7 वर्ष तक के सश्रम कारावास और कुल 16 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। सभी कारावास की सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

दौना-पत्तल निर्माण इकाई के नाम पर लिया था 17 लाख का ऋण

अभियोजन के अनुसार जाकिर हुसैन ने अपनी पुत्री ऐहतेशाम बानो के साथ मिलकर प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत दौना-पत्तल निर्माण इकाई स्थापित करने के नाम पर बैंक से ऋण लेने की योजना बनाई थी। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया गया।
मशीनरी खरीदने के लिए “निक्की ट्रेडर्स, इंडस्ट्रियल एरिया, सांवेर रोड, इंदौर” के नाम से कोटेशन लगाया गया। 25 लाख रुपए की मांग के विरुद्ध बैंक से 17 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ।

जांच में खुला फर्जी फर्म का राज

मामले की जांच के दौरान जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ और जांच अधिकारियों ने इंदौर के सांवेर रोड स्थित बताए गए पते का भौतिक सत्यापन कराया तो वहां निक्की ट्रेडर्स नाम की कोई फर्म अस्तित्व में नहीं मिली। संबंधित स्थान पर दूसरी कंपनी संचालित होना पाई गई और आसपास भी उक्त नाम की फर्म नहीं मिली।
जांच में यह भी सामने आया कि ऋण की 17 लाख रुपए की राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रेलवे कॉलोनी शाखा में निक्की ट्रेडर्स के नाम से खोले गए खाते में जमा कराई गई। अभियोजन के अनुसार यह खाता आरोपी जाकिर हुसैन ने स्वयं को फर्म का प्रोपराइटर दर्शाते हुए संचालित कराया था।

फर्जी कोटेशन, बैंक दस्तावेज और चेक बने अहम साक्ष्य

पुलिस जांच के दौरान निक्की ट्रेडर्स के नाम से तैयार कोटेशन, बैंक संबंधी दस्तावेज, चेक और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए गए। बैंक से फर्म के खाते से संबंधित पांच चेक और अन्य दस्तावेज भी प्राप्त हुए।

कोर्ट ने माना अभियोजन का मामला प्रमाणित

न्यायालय ने मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए पाया कि आरोपी ने सह-आरोपी के साथ मिलकर बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए कूटरचित कोटेशन और दस्तावेजों का उपयोग किया तथा अस्तित्वहीन फर्म के नाम का सहारा लिया।
अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने मामले में प्रभावी पैरवी की। बैंक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जांच से जुड़े अन्य गवाहों के माध्यम से ऋण स्वीकृति, बैंक खाता, दस्तावेजों और मौके के सत्यापन से संबंधित साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

इन धाराओं में सुनाई सजा

न्यायालय ने आरोपी जाकिर हुसैन को धारा 420 में 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए अर्थदंड,धारा 467 में 7 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए अर्थदंड,धारा 468 में 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए अर्थदंड, धारा 471 में 7 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए अर्थदंड और
धारा 120-बी में 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और कुल 16 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
Next Article सफलता का महा-रिकॉर्ड: री-नीट 2026 की प्रथम काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक विद्यार्थी चमके… प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में मिली एमबीबीएस सीट, दूसरे और तीसरे राउंड तक 100 से अधिक चयन का दावा
Editor

Related Posts

रतलाम: रात में हुई झमाझम बारिश से तरबतर हुआ रतलाम जिला, 24 घंटे में जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज,शहर‌‌ में सवा इंच.. लंबी खेंच के बाद हुई बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

August 26, 2026

सफलता का महा-रिकॉर्ड: री-नीट 2026 की प्रथम काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक विद्यार्थी चमके… प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में मिली एमबीबीएस सीट, दूसरे और तीसरे राउंड तक 100 से अधिक चयन का दावा

August 26, 2026

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

August 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

August 25, 2026

रतलाम: चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, नेम-राजुल के नौ भव का हुआ आकर्षक नाट्य मंचन

August 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रात में हुई झमाझम बारिश से तरबतर हुआ रतलाम जिला, 24 घंटे में जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज,शहर‌‌ में सवा इंच.. लंबी खेंच के बाद हुई बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम, 26 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले में मंगलवार रात जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी…

सफलता का महा-रिकॉर्ड: री-नीट 2026 की प्रथम काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक विद्यार्थी चमके… प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में मिली एमबीबीएस सीट, दूसरे और तीसरे राउंड तक 100 से अधिक चयन का दावा

August 26, 2026

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

August 26, 2026
Top Trending

रतलाम: रात में हुई झमाझम बारिश से तरबतर हुआ रतलाम जिला, 24 घंटे में जिले में औसत 1 इंच बारिश दर्ज,शहर‌‌ में सवा इंच.. लंबी खेंच के बाद हुई बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम, 26 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले में मंगलवार रात जोरदार बारिश ने मौसम…

सफलता का महा-रिकॉर्ड: री-नीट 2026 की प्रथम काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक विद्यार्थी चमके… प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में मिली एमबीबीएस सीट, दूसरे और तीसरे राउंड तक 100 से अधिक चयन का दावा

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम,26अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण री-नीट 2026 परीक्षा की…

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम, 26 अगस्त। फर्जी फर्म, कूटरचित दस्तावेज और नकली कोटेशन के माध्यम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.