Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

August 26, 2026

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

August 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
रतलाम

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

EditorBy EditorAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।लड़की से बात करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मुख्य आरोपी देवेन्द्र उर्फ कालू को हत्या के साथ ही आर्म्स एक्ट के मामले में भी 2 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है।
विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट रविन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी देवेन्द्र उर्फ कालू पिता मनोहरलाल उम्र 20 वर्ष, निवासी नयागांव को धारा 103 बीएनएस के तहत आजीवन कारावास एवं 1 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
वहीं दूसरे आरोपी जसवंत उर्फ अभय पिता अजय राजपुरोहित, 21 वर्ष, निवासी नयागांव को धारा 103 बीएनएस के तहत आजीवन कारावास एवं 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ था विवाद

उप-निदेशक अभियोजन श्रीमती आशा शाक्यवार के अनुसार फरियादी अजय मकवाना अपने दोस्त विशाल ररोतिया के साथ 6 जून 2025 की रात रेलवे स्टेशन से चाय-सिगरेट पीकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब 1.15 बजे दोनों दो बत्ती चौराहे पर पहुंचे।
इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आरोपी जसवंत उर्फ अभय और देवेन्द्र उर्फ कालू पहुंचे। आरोप है कि अभय ने एक लड़की से बात करने को लेकर विशाल से विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। विशाल द्वारा विरोध करने पर देवेन्द्र उर्फ कालू भी झगड़े में शामिल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवेन्द्र ने जेब से धारदार चाकू निकाल लिया, जिसके बाद विशाल वहां से दौड़कर दो बत्ती चौराहे की ओर पहुंचा। आरोपियों ने उसका पीछा किया और देवेन्द्र उर्फ कालू ने विशाल पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विशाल सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

घायल विशाल को फरियादी और एक अन्य व्यक्ति की मदद से ऑटो रिक्शा द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के चेहरे, हाथ, पेट, कमर, छाती और पसलियों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें पाई गई थीं।
मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र उर्फ कालू से घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े जब्त किए, जबकि आरोपी जसवंत उर्फ अभय से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े जब्त किए गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक व दस्तावेजी साक्ष्य भी जुटाए गए।विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत मौखिक, दस्तावेजी, वैज्ञानिक और चिकित्सीय साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध किया।मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक योगेश तिवारी ने सफल पैरवी की।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद
Next Article रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास
Editor

Related Posts

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

August 26, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

August 25, 2026

रतलाम: चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, नेम-राजुल के नौ भव का हुआ आकर्षक नाट्य मंचन

August 24, 2026

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय की बड़ी कार्रवाई – इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन इंस्पेक्टर और आरक्षकों सहित 4 पर रिश्वत का केस दर्ज, शिकायतकर्ता के बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख रुपए मांगने का आरोप

August 24, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन

August 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम, 26 अगस्त। फर्जी फर्म, कूटरचित दस्तावेज और नकली कोटेशन के माध्यम से बैंक से…

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

August 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026
Top Trending

रतलाम: फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों से लिया 17 लाख का बैंक ऋण, आरोपी को 7 साल तक का कठोर कारावास

By EditorAugust 26, 2026

रतलाम, 26 अगस्त। फर्जी फर्म, कूटरचित दस्तावेज और नकली कोटेशन के माध्यम…

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।लड़की से बात करने की बात को लेकर हुए…

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.