Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

August 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद
रतलाम

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

EditorBy EditorAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 25 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.495 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है। बरामद एमडी ड्रग्स और कार की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपए बताई गई है।
यह कार्रवाई थाना कालूखेड़ा पुलिस ने मावता चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार सवार आरोपी वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में कार छोड़कर झाड़ियों और जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

बेहपुर-मंदसौर की ओर से आने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, मावता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हुंडई क्रेटा कार में लखन मीणा निवासी भाकरखेड़ी और उसके तीन साथी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर की ओर से मावता होते हुए रियावन की तरफ आने वाले हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पंचों व पुलिस बल के साथ रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार काले रंग की क्रेटा कार आती दिखाई दी।

पुलिस को देखकर कार भगाई, जंगल में छोड़कर फरार

पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से रियावन की ओर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कार को रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते पर ले गए।
आगे जंगल क्षेत्र में आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। कार में सवार लखन मीणा, चालक और दो अन्य साथी झाड़ियों और जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के खेतों और जंगल में सघन सर्चिंग की, लेकिन अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में सफल रहे।

ड्राइवर सीट के नीचे मिली 2 किलो 495 ग्राम एमडी

पंचों की मौजूदगी में छोड़ी गई कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे एक हरे रंग की कपड़े की थैली मिली। थैली के अंदर तीन पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियां रखी हुई थीं, जिनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा और क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला।
नियमानुसार जांच और तौल करने पर तीनों पैकेटों में कुल 2 किलो 495 ग्राम एमडी ड्रग्स पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए है, जबकि जब्त क्रेटा कार की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। इस तरह कुल जब्त मशरूका करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपए का है।

चार आरोपी फरार

पुलिस ने मामले में लखन मीणा निवासी भाकरखेड़ी, कार चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध दर्ज किया है। चालक और अन्य दो आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अब एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदारों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सर्चिंग की जा रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं
Next Article रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
Editor

Related Posts

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

August 25, 2026

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

August 25, 2026

रतलाम: चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, नेम-राजुल के नौ भव का हुआ आकर्षक नाट्य मंचन

August 24, 2026

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय की बड़ी कार्रवाई – इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन इंस्पेक्टर और आरक्षकों सहित 4 पर रिश्वत का केस दर्ज, शिकायतकर्ता के बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख रुपए मांगने का आरोप

August 24, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन

August 24, 2026

रतलाम:कलेक्टर ने बैठक में पूछा-“क्या किसी ने इन विभागों की कार्रवाई देखी, सुनी या पढ़ी है?”आबकारी विभाग और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने जताया कड़ा असंतोष… कहा-अगली बैठक में कार्रवाई का पूरा हिसाब लेकर आएं

August 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।लड़की से बात करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक…

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

August 25, 2026

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

August 25, 2026
Top Trending

रतलाम: लड़की से बात करने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।लड़की से बात करने की बात को लेकर हुए…

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2.495 किलो ड्रग्स जब्त, पुलिस को देख कार भगाई, पीछा करने पर कार छोड़ जंगल में भागे तस्कर, 2.70 करोड़ का सामान बरामद

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ने…

रतलाम सराफा बाजार में बड़ी हलचल: 1200 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के लापता होने की चर्चाएं, पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं

By EditorAugust 25, 2026

रतलाम, 25 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम के सराफा बाजार से एक और बड़ी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.