रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रिंगनोद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 950 ग्राम अवैध अफीम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 30 अगस्त 2026 को रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बोरवनी फंटा, असावती यात्री प्रतीक्षालय के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 950 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
पुलिस ने मामले में हरीश पिता मोहनलाल मालवीय (21), निवासी नागखजुरी थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर तथा विकास पिता ईश्वरलाल सोलंकी (20), जाति नट, निवासी नागखजुरी थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर** को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।