Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: समता महिला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर… धार्मिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा का संकल्प

September 5, 2026

रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी- 05 एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं कार जब्त

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय
रतलाम

रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

EditorBy EditorSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।आदतन एवं सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस ने अब जमानत निरस्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, पूर्व में दर्ज प्रकरणों, जमानत की शर्तों के उल्लंघन और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता से जुड़े तथ्यों को जुटाकर न्यायालयों के समक्ष प्रभावी प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। पुलिस की प्रभावी पैरवी और ठोस तथ्यों के आधार पर अब तक 28 आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराई जा चुकी है।
इनमें वर्ष 2024 में 5, जबकि वर्ष 2026 में 23 अपराधियों की जमानत निरस्त हुई है। वर्ष 2026 में निरस्त हुई 23 जमानतों में से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

12 और मामलों में न्यायालय में चल रही सुनवाई

पुलिस के अनुसार, इसके अतिरिक्त 12 जमानत निरस्ती के प्रतिवेदन वर्तमान में माननीय न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इन मामलों में भी रतलाम पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करना है, जो जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर समाज में भय एवं अशांति का वातावरण पैदा करते हैं।

माणकचौक थाना सबसे आगे

जमानत निरस्ती की कार्रवाई में जिले के कई थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माणकचौक थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 5 जमानत निरस्त कराई गईं। इसके अलावा जावरा शहर से 4, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से 3, दीनदयाल नगर से 3, औद्योगिक क्षेत्र जावरा से 3, कालूखेड़ा से 3, आलोट से 2, बिलपांक से 2 तथा शिवगढ़ और रिंगनोद से 1-1 जमानत निरस्त कराई गई। एक प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा की भी भूमिका रही।

अपराध दर्ज करने तक सीमित नहीं, जमानत पर भी नजर

रतलाम पुलिस की रणनीति अब केवल अपराध दर्ज करने तक सीमित नहीं है। पुलिस द्वारा अपराधियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, जमानत की शर्तों के उल्लंघन, पुनः अपराध में संलिप्तता और समाज में भय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों का परीक्षण किया जा रहा है। इन सभी तथ्यों को संकलित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि बार-बार अपराध करने वाले आरोपियों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत

28 जमानत निरस्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जमानत निरस्ती की यह कार्रवाई आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ अन्य अपराधियों के लिए भी कड़ा संदेश है।
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदतन एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक और न्यायालयीन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। बार-बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर कानून का लाभ उठाने और समाज में भय फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस अब अपराध दर्ज करने के साथ उनकी जमानत निरस्त कराने तक की कार्रवाई करेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी- 05 एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं कार जब्त
Next Article रतलाम: समता महिला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर… धार्मिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा का संकल्प
Editor

Related Posts

रतलाम: समता महिला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर… धार्मिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा का संकल्प

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी- 05 एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं कार जब्त

September 5, 2026

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: समता महिला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर… धार्मिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा का संकल्प

By EditorSeptember 5, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत समता महिला मंडल,…

रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी- 05 एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं कार जब्त

September 5, 2026
Top Trending

रतलाम: समता महिला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर… धार्मिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा का संकल्प

By EditorSeptember 5, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत…

रतलाम में आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त…11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

By EditorSeptember 5, 2026

रतलाम, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।आदतन एवं सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी- 05 एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं कार जब्त

By EditorSeptember 5, 2026

रतलाम,05 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.