Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।

September 21, 2026

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ की तीन दिवसीय गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न..400 से अधिक श्रद्धालु बीकानेर पहुंचे, आचार्य श्री रामलालजी महाराज से मालवा पधारने की विनती

September 21, 2026

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।
रतलाम

रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।

EditorBy EditorSeptember 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 21सितम्बर। जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म .सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा., पूज्य श्री अभयमुनिजी म.सा., पूज्य श्री अतिशयमुनिजी म.सा., पूज्य श्री शुभेशमुनिजी म.सा., पूज्य श्री अनिशमुनिजी म .सा., पूज्य श्री ललितमुनिजी म. सा. ,पूज्य श्री निर्वेदमुनिजी म.सा ., पूज्य श्री नंदराजमुनिजी म .सा .ठाणा 8 के सानिध्य में धर्म, ध्यान, ज्ञान, तप आदि आराधनाओं का ठाठ लगा हुआ है।
श्री धर्मदास जैन श्री संघ के प्रवक्ता ललित कोठारी ने बताया कि वहां वर्षावास में प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा.के सानिध्य में ज्ञान-दर्शन-चारित्र व तप की विशिष्ट आराधना हो रही है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएँ उत्साहपूर्वक आराधना कर रहे है।
दर्शनार्थ प्रतिदिन विभिन्न श्रीसंघ पहुंच रहे है ताल
प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म .सा .व मुनि वृंद के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्री संघों का आगमन ताल नगर में हो रहा है। इसी तारतम्य में श्री धर्मदास जैन श्री संघ द्वारा एक दिवसीय दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री संघ के श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में श्री संघ के अध्यक्ष अजीत जी मेहता के नेतृत्व में ताल पहुँचे।
यहाँ श्रावक-श्राविकाओं ने गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म. सा. व मुनि वृंद के दर्शन-वंदन, व्याख्यान आदि का लाभ लिया। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने आचार्यश्री, गणनायक व संयमी आत्माओं के जयकारों से पूरे स्थानक को गुंजायमान कर दिया।
श्रावक-श्राविकाओं ने विविध त्याग-प्रत्याख्यान भी ग्रहण किए। आयोजित विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म .सा .ने फरमाया कि जो सहनशील होता है वह आत्मा सब कुछ सहन कर लेती है । व्यक्ति को सहन करना और सहनशीलता रखना चाहिए। सहनशीलता का गुण आ गया तो शांति का अनुभव होगा ।
आचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा . के जीवन में सहनशीलता, सरलता, नम्रता कूट कूटकर भरी हुई थी । आपने फरमाया कि भोगों को भोगते हुए तीन काल में भी इच्छाएं समाप्त नहीं होती है । धर्मसभा को पूज्य श्री अभयमुनिजी म. सा व पूज्य श्री अतिशयमुनिजी म .सा .ने भी संबोधित किया।
श्री संघ की ओर से संघ के महामंत्री
राजीव चौरड़िया ने संघ की ओर से प्रवर्तक श्रीजी एवं मुनिमंडल से संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना की व आगामी वर्ष 2027 हेतु वर्षावास की पुरजोर विनंती की व वर्षावास पश्चात रतलाम पधारने की भी पुरजोर विनंती रखी ।
नियमित आराधना एवं शक्ति अनुसार तप आराधना की प्रेरणा दी
प्रवर्तकश्रीजी व संत मंडल ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं को प्रतिदिन धर्माराधना करने की व शक्ति अनुसार तप आराधना करने की विशेष प्रेरणा भी दी। श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक रविवार को श्रीसंघ द्वारा ताल दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । इस रविवार को आयोजित दर्शन यात्रा के प्रायोजक श्रीमती सुशीलादेवी अमरचंद झामर परिवार , ज्ञानचंद विनय अभय लोढ़ा परिवार, अरविंद कुमार रखबचंद्र मेहता परिवार,वीर परिवार ललित शिवलाल गांधी परिवार , महेंद्र कुमार रखबचंद्र पगारिया परिवार व आशीष खेमसरा परिवार रहे। श्रीसंघ ने दर्शन यात्रा समस्त लाभार्थी परिवार को साधुवाद देते हुए उनकी अनुमोदना की।
यहां से दर्शन यात्रा दोपहर में खाचरौद पहुंची । यहां वर्षावास हेतु विराजित पुण्य पुंज पूज्या महासती श्री पुण्यशीलाजी म. सा . व साध्वी मंडल के दर्शन – वंदन – व्याख्यान आदि का लाभ लिया। श्री संघ की ओर से अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वीर भ्राता राजेश कोठारी ने साध्वी मंडल से संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना की व वर्षावास के पश्चात रतलाम पधारने की पूरजोर विनंती भी की।
राजेश कोठारी ने कहा कि मेरे गुरु जिनके मुझ पर असीम उपकार है,क जो मेरे आराध्य है,जिनकी छत्रछाया में हम सभी सुखपूर्वक आराधना कर रहे है उनकी प्रसन्नता जिस धर्म कार्य की प्रवृत्ति में नहीं है वह हमें नहीं करना चाहिए ऐसी अनेक प्रवृत्तियां है जैसे वर्तमान में आचार्य भगवन पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म .सा. एवं पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म .सा. के फोटो का प्रचार प्रसार है । तपस्या की अनुमोदना, तप महोत्सव के कार्यक्रम,गुरुभगवंतों की पुण्यतिथि, जन्म तिथि व दीक्षा तिथि आदि प्रसंगों पर मोबाइल में धड़ल्ले से गुरु भगवंतो के फोटो स्टेटस,इंस्टा,फेसबुक,व्हाट्सएप्प पर लगाए जा रहे हैं।
श्री कोठारी ने अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन की ओर से यह आह्वान किया कि पूज्य गुरुदेव के फोटो का प्रचार प्रसार नहीं करे ओर इस क्षमापना पर्व पर गत वर्ष में मेरे द्वारा हुए गुरुभगवंतों की इस आशातना के लिए क्षमा मांगना ओर इस गलती को पुनः नहीं दोहराने का प्रण लेना ही चरित्र आत्माओं से हमारी ओर से सच्ची क्षमापना होगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: साधुमार्गी जैन संघ की तीन दिवसीय गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न..400 से अधिक श्रद्धालु बीकानेर पहुंचे, आचार्य श्री रामलालजी महाराज से मालवा पधारने की विनती
Editor

Related Posts

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ की तीन दिवसीय गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न..400 से अधिक श्रद्धालु बीकानेर पहुंचे, आचार्य श्री रामलालजी महाराज से मालवा पधारने की विनती

September 21, 2026

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

September 21, 2026

रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

September 21, 2026

रतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति

September 20, 2026

रतलाम: स्पीड ब्रेकर पर उछली कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी और हुआ जोरदार ब्लास्ट… समय रहते बाहर निकले कार सवार पांच युवक, बड़ा हादसा टला

September 20, 2026

रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार…एमबीबीएस में प्रवेश के पहले दिन अभ्यास की टीम ने माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों का किया सम्मान

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम, 21सितम्बर। जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म .सा. के सुशिष्य धर्मदास…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ की तीन दिवसीय गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न..400 से अधिक श्रद्धालु बीकानेर पहुंचे, आचार्य श्री रामलालजी महाराज से मालवा पधारने की विनती

September 21, 2026

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

September 21, 2026
Top Trending

रतलाम: धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के दर्शनार्थ श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ पहुंचा ताल..संवत्सरी संबंधी क्षमायाचना कर वर्षावास की विनंती रखी ।

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम, 21सितम्बर। जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म .सा.…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ की तीन दिवसीय गुरुदर्शन विनती यात्रा संपन्न..400 से अधिक श्रद्धालु बीकानेर पहुंचे, आचार्य श्री रामलालजी महाराज से मालवा पधारने की विनती

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम, 21सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम की ओर से आचार्य…

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम 21 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.