Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध

September 24, 2026

रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला

September 24, 2026

रतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला
रतलाम

रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला

EditorBy EditorSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 24 सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हनुमान ताल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छह छात्र स्कूल बंक हनुमान तालाब पहुंचे थे। तालाब में नहाने के दौरान 11वीं कक्षा का एक छात्र गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घटला भटुनी निवासी मंगल पिता गजराज न्यू रोड स्थित गुजराती स्कूल में कक्षा 11वीं‌ में‌ पढता है। वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ सुबह स्कूल न जाकर हनुमान ताल पहुंच गया। यहां मंगल तैरने उतरा। गहरे पानी में जाने के कारण बाहर नहीं आ सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी पुलिस को सूचना

मंगल को डूबता देख दोस्तों ने मदद की कोशिश की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तालाब में उतरकर छात्र की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व पार्षद और भाजपा नेता पवन सोमानी भी मौके पर पहुंचे।

SDRF पर भड़के परिजन, ग्रामीणों ने 5 मिनट में निकाला शव

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब एक घंटे तक मशक्कत करने के बाद भी जब एसडीआरएफ की टीम छात्र को ढूंढने में विफल रही, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को रोककर खुद पानी में छलांग लगाई और महज 5 मिनट के भीतर मंगल को ढूँढकर बाहर निकाल लिया। परिजन तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक घंटे तक सरकारी टीम असफल रही, जबकि स्थानीय लोगों ने कुछ ही मिनटों में छात्र को खोज निकाला। घटना के बाद से ही छात्र के गांव और परिजनों में शोक की लहर है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय
Next Article रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध

September 24, 2026

रतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय

September 24, 2026

रतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त

September 23, 2026

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला का भव्य चल समारोह, मलखंभ-अखाड़े और शस्त्र कला के साथ झांकी में दिखेगा मां काली द्वारा रक्तबीज वध का दृश्य

September 23, 2026

रतलाम: फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने पीएचई विभाग पर जताई नाराजगी, लगाई फटकार…कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी,दो एसडीओ बैठक में अनुपस्थित, जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं वाश की बैठक निरस्त

September 23, 2026

रतलाम: आयोजन के दौरान स्टेज पर चढ़ने से रोका तो हुआ विवाद, पुलिस टीम पर पथराव,थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी घायल, सात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज,छ: गिरफ्तार

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम 24 सितंबर(खबरबाबा.कॉम)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बृजेंद्र रावत द्वारा रतलाम जिले में शांति एवं कानून…

रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला

September 24, 2026

रतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय

September 24, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम 24 सितंबर(खबरबाबा.कॉम)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बृजेंद्र रावत द्वारा रतलाम जिले में…

रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम, 24 सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हनुमान ताल में…

रतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम 24 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम) । वर्तमान में कम वर्षा होने से बंजली…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.