Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

September 24, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026

रतलाम: युवक की जहर खाने के बाद मौत, परिजनों ने फोरलेन पर शव रखकर लगाया जाम.. राजस्व विभाग पर‌ लगाए आरोप, एसडीएम के आश्वासन पर माने

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार
रतलाम

रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

EditorBy EditorSeptember 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 24सितबंर (खबरबाबा. कॉम कॉम)। संघर्ष और मेहनत के बीच पले-बढ़े अरशान अली, पिता हैदर अली ने NEET-2026 में सफलता हासिल कर अपने परिवार का सपना साकार कर दिया। अरशान ने शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर (GMC Mandsaur) में MBBS की सीट प्राप्त की है।
अरशान के पिता हैदर अली रोज सुबह करीब 5 बजे उठकर रेलवे स्टेशन जाते हैं। वहां से अखबार लेकर वे घर-घर जाकर अखबार बांटते हैं। पिता की यह मेहनत अरशान के लिए हमेशा प्रेरणा बनी। उन्होंने पिता के संघर्ष को करीब से देखा और उसी को अपनी ताकत बनाकर डॉक्टर बनने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए।
अरशान ने बताया कि उनके पिता की मेहनत ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मन में एक ही बात रहती थी कि जब पिता परिवार के भविष्य के लिए इतनी मेहनत कर सकते हैं, तो मुझे भी अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए।
अरशान की NEET तैयारी को अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम ने सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के माध्यम से दिशा दी। कड़ी मेहनत, निरंतर पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने NEET-2026 में सफलता प्राप्त की और अब मंदसौर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करेंगे।
अरशान का कहना है कि कोई भी सपना असंभव नहीं होता। सही मार्गदर्शन, जुनून और लगातार मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके लिए पिता की मेहनत सबसे बड़ी प्रेरणा रही।
एक ओर पिता रोज सुबह अखबारों का बंडल लेकर घर-घर पहुंचते रहे और दूसरी ओर बेटा किताबों के साथ अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में जुटा रहा। आखिरकार अरशान की सफलता ने पिता हैदर अली के संघर्ष को गर्व में बदल दिया। यह कहानी बताती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, मेहनत और हौसले के आगे सपनों की राह आसान हो सकती है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को
Editor

Related Posts

रतलाम: युवक की जहर खाने के बाद मौत, परिजनों ने फोरलेन पर शव रखकर लगाया जाम.. राजस्व विभाग पर‌ लगाए आरोप, एसडीएम के आश्वासन पर माने

September 24, 2026

रतलाम: ​रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर, इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्पोरेट आईटी की बारीकियां

September 24, 2026

रतलाम: जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी..सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध

September 24, 2026

रतलाम: स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने‌ तालाब से बाहर‌ निकाला

September 24, 2026

रतलाम: बंजली रिंग रोड़ स्थित तालाब पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…बंजली सेजावता बायपास तालाब नहीं भरने के कारण निर्णय

September 24, 2026

रतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम, 24सितबंर (खबरबाबा. कॉम कॉम)। संघर्ष और मेहनत के बीच पले-बढ़े अरशान अली, पिता हैदर…

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026

रतलाम: युवक की जहर खाने के बाद मौत, परिजनों ने फोरलेन पर शव रखकर लगाया जाम.. राजस्व विभाग पर‌ लगाए आरोप, एसडीएम के आश्वासन पर माने

September 24, 2026
Top Trending

रतलाम: पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट..सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम, 24सितबंर (खबरबाबा. कॉम कॉम)। संघर्ष और मेहनत के बीच पले-बढ़े अरशान…

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम, 24सितबंर। सकल हिंदू समाज श्री गणेश उत्सव समिति के आह्वान पर…

रतलाम: युवक की जहर खाने के बाद मौत, परिजनों ने फोरलेन पर शव रखकर लगाया जाम.. राजस्व विभाग पर‌ लगाए आरोप, एसडीएम के आश्वासन पर माने

By EditorSeptember 24, 2026

रतलाम, 24 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। बिरमावल गांव में 30 वर्षीय युवक की जहरीला…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.