रतलाम 28 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रयासो में निरंतर सफलता मिल रही है।विधानसभा क्षेत्र में रिक्त पदों की पूर्ति करते हुए 12 चिकित्सको की पदस्थापना की है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मूलभूत अधोसंरचना के कार्यो की स्वीकृति के साथ ही रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से पदपूर्ति के लिए चर्चा की थी। इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में 12 चिकित्सको की पदस्थापना की गई है।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ पांडेय के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जारी चिकित्सको की नियुक्ति आदेश में सिविल हॉस्पिटल जावरा में 5 चिकित्सको के नियुक्ति आदेश जारी किये गए है। जिनमे डाॅ श्रेया रातवजिया, डाॅ सृष्टि गर्ग, डाॅ समीक्षा अग्रवाल, डाॅ वरुण साहू, डाॅ विजय पाटीदार की नियुक्ति हुई है।
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में 3 चिकित्सक डॉ प्रतिभा पाटीदार, डॉ किशन पाटीदार तथा डॉ कृष्णा परमार, सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा में 4 चिकित्सक डॉ राहुल कुशवाह, डॉ मनीषा पाटीदार, डॉ अर्चिषा कांत तथा डॉ शेजल जाटव की नियुक्ति की गई है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने चिकित्सको की नियुक्ति पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल, विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।