Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की

September 29, 2026

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

September 28, 2026

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया…कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की
रतलाम

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की

EditorBy EditorSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को अब तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने तक पहुंचा दिया है। पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग प्रकरणों में नशा तस्करों और उनके परिजनों से जुड़ी करीब 3.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेशों की SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी, मुंबई ने पुष्टि कर दी है। इनमें बिलपांक के एक तस्कर की करीब 3.30 करोड़ रुपये की संपत्ति और जावरा क्षेत्र के तस्कर की करीब 48 लाख रुपये की कृषि भूमि शामिल है।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य केवल तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजना नहीं, बल्कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर भी कानूनी शिकंजा कसना है।

1623 किलो डोडा चूरा मामले में 48 लाख की कृषि भूमि फ्रीज

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने आरोपी रईस पिता शाबिर खान मेवाती, निवासी ग्राम उमटपालिया की संपत्तियों की फ्रीजिंग के लिए प्रस्ताव भेजा था। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2013 के प्रकरण में NDPS एक्ट की धारा 8/15, 25 एवं 29 के तहत 1623.300 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया था। आरोपी को 29 जून 2017 को गिरफ्तार किया गया था और विशेष न्यायाधीश NDPS, जावरा ने उसे 15 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था।
पुलिस जांच में आरोपी के लंबे समय से मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने तथा तस्करी से अर्जित आय से संपत्तियां खरीदने की जानकारी सामने आई। सक्षम प्राधिकारी के समक्ष वैध आय का स्रोत सिद्ध नहीं किए जाने के बाद ग्राम उमटपालिया स्थित तीन कृषि भूमियों, जिनकी कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये है, की फ्रीजिंग की पुष्टि की गई।

81 किलो डोडा चूरा वाले तस्कर की 3.30 करोड़ की संपत्ति पर रोक

दूसरी कार्रवाई थाना बिलपांक पुलिस के प्रकरण में हुई। आरोपी दिनेश पिता गिरधारी लाल, को 81 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ 28 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15, 25 एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई थी। विशेष न्यायाधीश NDPS, रतलाम ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
पुलिस जांच में आरोपी के लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने तथा पंजाब और राजस्थान तक नेटवर्क होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी एवं उसके परिवार की संपत्तियों के संबंध में कोई ज्ञात वैध आय स्रोत नहीं पाया गया।इसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने करीब 3.30 करोड़ रुपये मूल्य की पांच संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की। इनमें चार कृषि भूमियां और 111.48 वर्गमीटर का आवासीय मकान शामिल है।

आर्थिक नेटवर्क पर सीधा वार

रतलाम पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई अब केवल गिरफ्तारी और जब्ती तक सीमित नहीं है। तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार फ्रीजिंग की कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ पर भी रोक लगाई जा सके।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पन्द्रो के मार्गदर्शन में डीएसपी प्रकाश गडरिया, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक दिनेश नागर, प्रधान आरक्षक मनीषा पाटीदार, आरक्षक सुनीता जाट और राकेश प्रजापत की भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई
Editor

Related Posts

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

September 28, 2026

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया…कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच

September 28, 2026

रतलाम: जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, कलेक्टर के निर्देश जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य

September 28, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

September 28, 2026

रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार

September 28, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की

By EditorSeptember 29, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने नशे के…

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

September 28, 2026

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया…कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच

September 28, 2026
Top Trending

रतलाम:एसपी अमित कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार..दो मामलों में करीब 3.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, SAFEMA/NDPSA सक्षम प्राधिकारी ने आदेशों की पुष्टि की

By EditorSeptember 29, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस…

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना हुई

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम 28 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य : प्रितेश गादिया…कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 168 छात्राओं और 25 प्राध्यापकों की हुई जांच

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रतलाम द्वारा मानव…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.