रतलाम, 29 सितंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम द्वारा संयुक्त रूप से 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे वीरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में आयोजित होगा।
रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने बताया कि कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों सहित 70 से अधिक वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इनमें 90 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन भी शामिल होंगे।
समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, एडीएम बृजेंद्र सिंह रावत, मध्यप्रदेश कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष रावल सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, सचिव मानस पुरोहित, संचालक सदस्य हेमंत मूणत, अशोक जैन लाला, सुलोचना शर्मा, सुनील पारीक, राजेश राका, दिनेश बरमेचा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सामाजिक संगठनों एवं रेडक्रॉस सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।