रतलाम, 26अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। प्रदेश के जाने माने पत्रकार स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में आयोजित रतलाम फुटबॉल चैंपियन लीग 2026 का शुभारंभ रविवार शाम को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं विशेष अतिथि रतलाम रेल मण्डल के पूर्व डी सी एम अजय ठाकुर तथा जवाहर व्यायामशाला के संचालक गौरव जाट थे । इस मौके पर आयोजन के संरक्षकगण पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल , मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन , रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद राजीव रावत एवं वैभव उपाध्याय एवं योगेन्द्र सिंह जादोंन विशेष रूप से उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के राज उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभ में अतिथियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया , तत्पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात आयोजन समिति के सुजीत उपाध्याय, सलमान अब्बासी, राज उपाध्याय, करण पॉल, दीपांशु छपरी, हिमांशु यादव , टीम ऑनर वरुण बिड़वान, अमित कटारा, तनवीर ख़ान , समीर ख़ान, अंकित पॉल, संजय वर्मा , आकाश चतुर्वेदी एवं समीर ख़ान ने मंचासीन अतिथियों एवं संरक्षकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक राजेश जैन ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रकाश उपाध्याय के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकाश जी जिन्हे हम बाऊजी के नाम से सम्बोधित करते थे , उन्होंने रतलाम की पत्रकारिता को ऊंचाइयाँ प्रदान की और अपनी बेबाक कलम से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस शहर का नाम रोशन किया।उनकी स्मृति में यह आयोजन रतलाम के पत्रकार जगत के लिए गर्व का विषय है।
रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार की स्मृति में किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।हम पत्रकारों के लिए यह गर्व की बात है।आयोजन समिति इसके लिए साधुवाद की पात्र है।
मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शहर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब फुटबॉल प्रतियोगिता दिन रात को फ्लड लाइट में हो रही है । पत्रकारिता के पितृ पुरुष स्वर्गीय प्रकाश जी उपाध्याय ने अपनी लेखनी से पूरे देश में ख्याति अर्जित की थी । उनकी ख्याति के अनुरूप ही फुटबॉल प्रतियोगिता का यह भव्य और शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है।अंत में आभार प्रदर्शन राजीव रावत ने किया।
स्पर्धा का पहला मैच सेवन स्तर क्लब और डायमंड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जो कि ड्रा रहा । दूसरे मैच रतलाम स्ट्राइकर और आरसीबी के बीच खेला गया जिसमें रतलाम स्ट्राइकर एक गोल से विजय रहा है मैच के पूर्व अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और सिंघम टाइम्स के संपादक गोविंद उपाध्याय रहे समिति की ओर से अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय,सचिव सलमान अब्बासी, राज उपाध्याय, करण नालिया, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।