Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

November 2, 2026

रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार

November 2, 2026

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार
रतलाम

रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार

EditorBy EditorNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 2नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई से लखनऊ जा रही मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बनी करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर खाई में उतरते हुए चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र में पलसोड़ी के पास धामनोद टोल से करीब 2 से 3 किलोमीटर आगे रात लगभग 3:30 बजे हुआ। कार में दीपरंजन पांडे (42), उनकी पत्नी रंजना पांडे (38), बेटी आयशा (12) और बेटा आवेश (9) सवार थे। सभी मुंबई से लखनऊ जा रहे थे।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, कार के दरवाजे पर लात मारकर निकले बाहर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चला रहे दीपरंजन पांडे को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर दोनों सड़कों के बीच बनी करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद दीपरंजन ने हिम्मत दिखाते हुए कार के दरवाजे पर लात मारकर उसे खोला और बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों को भी कार से बाहर निकाला और डायल 112 पर सूचना दी।

अंधेरे में तलाशती रही पुलिस, वॉट्सएप लोकेशन से पहुंची टीम

सूचना मिलते ही डीडी नगर थाने की चीता-3 टीम के कॉन्स्टेबल सुनील डाबर, डायल 112 के कॉन्स्टेबल आर्यन रघुवंशी और पायलट नईम खान मौके के लिए रवाना हुए।
रात का समय और घना अंधेरा होने के कारण घटनास्थल तलाशने में पुलिसकर्मियों को परेशानी हुई। जवानों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। इसके बाद कार सवारों से वॉट्सएप पर लोकेशन मंगवाई गई। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल तक पहुंची।
खाई में उतरने का कोई रास्ता नहीं था। इसके बावजूद पुलिस जवान करीब 25 फीट नीचे उतरे और एक-एक कर चारों लोगों को हाथ पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान एनएचएआई की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को एंबुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।

महिला और बेटे को चोटें, पिता-बेटी सुरक्षित

डीडी नगर थाना चीता-3 के कॉन्स्टेबल सुनील डाबर के अनुसार हादसे में मर्सिडीज कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूछताछ में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। हादसे में रंजना पांडे और उनके बेटे आवेश को चोटें आई हैं, जबकि दीपरंजन और उनकी बेटी आयशा सुरक्षित हैं। महिला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article रतलाम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

November 2, 2026

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

November 1, 2026

इंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम

November 1, 2026

रतलाम: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

November 1, 2026

November 1, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा देर रात राजस्थान के प्रतापगढ में दबिश, NDPS एक्ट मे दो फरार स्थाई वारन्टीयो को किया गिरफ्तार

November 1, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

By EditorNovember 2, 2026

रतलाम 2 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने खाद्यान्न वितरण…

रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार

November 2, 2026

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

November 1, 2026
Top Trending

रतलाम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

By EditorNovember 2, 2026

रतलाम 2 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया…

रतलाम: 25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस,डायल 112 की टीम ने अंधेरे में खाई में उतरकर सभी को सुरक्षित निकाला…मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार

By EditorNovember 2, 2026

रतलाम, 2नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात…

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी की मांग बढ़ने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.