Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

November 1, 2026

इंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम

November 1, 2026

रतलाम: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रतलाम

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

EditorBy EditorNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी की मांग बढ़ने के साथ ही अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री का खतरा भी बढ़ गया है। इसी बीच रावटी पुलिस ने रहवासी इलाके में एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। दुकान में बिना वैध लाइसेंस के 46 कार्टून में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री रखी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को रावटी थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान नायन रोड पर मुखबिर से सूचना मिली कि सिंचाई कॉलोनी स्थित विनोद गांधी की दुकान में बिना लाइसेंस के बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर 46 कार्टून में विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी सामग्री मिली। इनमें अनार, फुलझड़ियां, टिकड़ियां, सुतली बम, लहसुन टिकड़ी, रॉकेट सहित अन्य प्रकार के पटाखे शामिल थे।
दुकान संचालक विनोद पिता चंदनलाल गांधी (44), निवासी नायन से पटाखों के भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो उसने लाइसेंस नहीं होना बताया। रहवासी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विस्फोटक आतिशबाजी सामग्री रखे होने और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पूरी सामग्री जब्त कर ली। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।
दुकान किराये पर देने की बात आई सामने
पुलिस की पूछताछ में विनोद गांधी ने बताया कि उसने दुकान विकास पिता अशोक मेहता निवासी रावटी को किराये पर दे रखी थी। इसके बाद पुलिस ने विनोद गांधी और विकास मेहता दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। विनोद गांधी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है।
जब्त आतिशबाजी सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में रखवाकर मालखाने में जमा कराया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में की गई। इसमें थाना प्रभारी मनीष डावर, उपनिरीक्षक मोहम्मद इरफान खान, आरक्षक अवधेश परमार, बहादुर डांगी, प्रेम कटारा सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम
Editor

Related Posts

इंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम

November 1, 2026

रतलाम: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

November 1, 2026

November 1, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा देर रात राजस्थान के प्रतापगढ में दबिश, NDPS एक्ट मे दो फरार स्थाई वारन्टीयो को किया गिरफ्तार

November 1, 2026

रतलाम में पहली बार SYSITS में TCS का भर्ती अभियान, 15 विद्यार्थियों का चयन…150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, SYSITS के 7 सहित रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में मिला रोजगार का अवसर

November 1, 2026

रतलाम: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा- सीने पर कैंची से वार कर की थी महिला की हत्या, बीच-बचाव करने आए बेटे को भी किया था घायल

November 1, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी की मांग बढ़ने के साथ ही…

इंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम

November 1, 2026

रतलाम: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

November 1, 2026
Top Trending

रतलाम: रहवासी इलाके में दुकान के अंदर रखे थे 3 लाख के पटाखे, पुलिस ने 46 कार्टून किए जब्त…बिना लाइसेंस किया जा रहा था आतिशबाजी सामग्री का भंडारण, दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी की मांग बढ़ने…

इंदौर-रतलाम हाईवे पर ढाबे के सामने अफीम लेकर ग्राहक को देने पहुंचा युवक गिरफ्तार…पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 210 ग्राम अफीम

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम, 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ…

रतलाम: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

By EditorNovember 1, 2026

रतलाम 1 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.