रतलाम,03 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)।आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाले यातायात दबाव और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी प्रबंधन करने तथा नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी, थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक हेमंत पाटीदार सहित यातायात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा।
दीपावली पर विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू
त्योहारी बाजार में खरीदारी के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूट डायवर्जन, नो व्हीकल जोन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। उक्त व्यवस्था दिनांक 11 नवम्बर तक प्रभावी रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
त्योहारी बाजार में यातायात दबाव नियंत्रित करने के लिए निम्न मार्गों पर लोडिंग वाहन, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा—
गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार एवं नोलाईपुरा की ओर।
डालूमोदी से गणेश देवरी एवं घास बाजार की ओर।
चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर।
घास बाजार से डालूमोदी की ओर।
भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित
11 नवम्बर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12 बजे से सुबह 09 बजे तक ही रहेगा।
▪️नवकार नमकीन से सुभाषनगर तिराहा, हाट की चौकी एवं आबकारी तिराहा तक सुबह 09 बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
▪️प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन प्रवेश एवं पार्किंग की अनुमति नहीं रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा नो व्हीकल जोन–
▪️हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना एवं नोलाईपुरा तक।
▪️जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावड़ी, घास बाजार एवं भुट्टा बाजार गली तक।
यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं—
▪️माणकचौक थाना के सामने शासकीय हाईस्कूल — माणकचौक के दुकानदारों के वाहन।
▪️धनजीबाई का नोहरा — दो पहिया वाहन।
▪️ईदगाह के पास सुतारों का वास — दो पहिया एवं चार पहिया वाहन।
▪️आजाद चौक (चांदनी चौक) — दो पहिया वाहन।
▪️डॉ. देवीसिंह की गली — दो पहिया वाहन।
▪️चौड़ावास, रामगढ़ — दो पहिया वाहन।
▪️अमृतसागर तालाब के किनारे — दो पहिया एवं चार पहिया वाहन।
▪️गौशाला रोड, 60 घर का नोहरा — दो पहिया वाहन।
▪️जैन स्कूल — समस्त प्रकार के वाहन।
▪️महालक्ष्मी परिसर (पुरानी किरण टॉकीज) — समस्त प्रकार के वाहन।
▪️सज्जन मिल — राम मंदिर बाजार में खरीदारी करने वाले नागरिकों के वाहन।
▪️पुरानी फूल मंडी — दो पहिया वाहन।