रतलाम, 5नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। दीपावली की जगमग रोशनी के बीच बाजारों में धनतेरस की रौनक छाने लगी है। सोने-चांदी की खरीदारी के इस विशेष अवसर पर डी.पी. ज्वेलर्स भी अपने सुसज्जित शोरूम और आभूषणों की शानदार रेंज के साथ तैयार है। धनतेरस के दिन डी.पी. ज्वेलर्स के शोरूम सुबह 9.15 बजे से ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे।
इस बार दीपावली सीजन के लिए डी.पी. ज्वेलर्स में अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए गए कलात्मक आभूषणों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। गोल्ड, गोल्ड एंटिक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50 हजार से अधिक डिजाइन्स ग्राहकों को खरीदारी के लिए विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही चांदी के यूटेंसिल्स का भी विशेष कलेक्शन मौजूद है।
लक्ष्मी पूजन के लिए सोने-चांदी के सिक्कों की विशेष वैरायटी
धनतेरस पर संध्या के समय लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। इसे ध्यान में रखते हुए डी.पी. ज्वेलर्स में शुद्ध सोने और चांदी के सिक्कों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहक इस शुभ अवसर पर अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों एवं चांदी के उत्पादों की खरीदी कर सकते हैं। विशेष रूप से न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ खरीदारी का अवसर भी उपलब्ध है।
86 वर्षों की परंपरा, 35 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास
डी.पी. ज्वेलर्स की पहचान पिछले 86 वर्षों से शुद्धता और विश्वास की परंपरा से जुड़ी रही है। ब्रांड के अनुसार, अब तक 35 लाख से अधिक परिवारों का भरोसा इसे मिला है। ग्राहकों के लिए यह केवल आभूषणों की खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि परिवार के विश्वास से जुड़ा नाम बन चुका है।
आभूषणों की शुद्धता, कीमतों में पारदर्शिता और ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता देना इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। ग्राहकों को उनके बजट और पसंद के अनुसार विभिन्न कलेक्शन की पूरी जानकारी के साथ विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं।
13 शहरों में मौजूदगी, मध्य प्रदेश से राजस्थान और गुजरात तक पहचान
डी.पी. ज्वेलर्स की मौजूदगी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 13 शहरों में है। इनमें रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, धार, जबलपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर और दाहोद शामिल हैं।
धनतेरस के अवसर पर ग्राहक यहां HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, गोल्ड एंटिक, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज देख सकते हैं।
त्योहारों और शुभ अवसरों पर आभूषणों की खरीदारी को यादगार बनाने के लिए डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने शोरूम में विशेष तैयारियां की हैं। ऐसे में धनतेरस पर पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइन्स तक की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए यहां एक बड़ा कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।