दाहोद, 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम की 105 वर्षों की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए DC JEWELLERS ने दाहोद में अपने नए शोरूम का शुभारंभ भारतीय परंपराओं, आध्यात्मिक आस्था और मंगलमय संस्कारों के साथ किया। श्रीमती मंजू जी कटारिया द्वारा शोरूम का शुभारंभ किया गया।
DC JEWELLERS के दाहोद आगमन को केवल एक नए शोरूम की शुरुआत के रूप में नहीं, बल्कि ईश्वर के आशीर्वाद, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के साथ एक नई यात्रा के शुभारंभ के रूप में मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत, आराधना और भारतीय उत्सव परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
समारोह की शुरुआत 2 सितंबर को देश के प्रथम भजन जैमिंग ग्रुप ‘कृष्णा संसार’ द्वारा प्रस्तुत विशेष भजन जैमिंग सेशन से हुई। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी की भक्ति से सजी इस संगीतमय संध्या ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दाहोदवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति और संगीत की इस अनूठी संध्या का आनंद लिया।
3 सितंबर को प्रसिद्ध संगीतकार ऋषभ जैन एवं संभव जैन द्वारा प्रस्तुत विशेष जैन कॉन्सर्ट में नवकार मंत्र एवं परमात्मा की आराधना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। श्रद्धा और संगीत से सजी इस संध्या में धर्मप्रेमी दाहोदवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे जोश और ऊर्जा के साथ हुई आराधना के पश्चात देशभक्ति गीतों ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम का भाव भर दिया।
4 सितंबर को शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय उत्सव परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। गणेश जी के आगमन के अवसर पर नासिक से आए डॉक्टर एवं इंजीनियर युवक-युवतियों के ढोल-ताशा दल द्वारा दी गई पारंपरिक प्रस्तुति ने वातावरण को मंगलमय और उत्सवपूर्ण बना दिया। युवाओं की इस विशेष प्रस्तुति ने समारोह में आधुनिक ऊर्जा और भारतीय संस्कारों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
शुभारंभ समारोह में दाहोदवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उनके आत्मीय स्वागत ने DC JEWELLERS के इस नए सफर को विशेष बना दिया। पूरे आयोजन में दाहोद की जनता की आस्था, उत्साह, अपनत्व और DC JEWELLERS के आकर्षक आभूषण डिजाइन्स के प्रति उत्सुकता एवं सराहना देखने को मिली।
इस अवसर पर DC JEWELLERS के डायरेक्टर श्री गौरव कटारिया एवं श्री विकास कटारिया ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं दाहोदवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
श्री गौरव कटारिया ने कहा कि दाहोद हमारे लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है। इसलिए हमारा प्रयास था कि दाहोद में हमारी शुरुआत भी यहां की संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं से जुड़ी हो। ईश्वर के आशीर्वाद और दाहोदवासियों के प्रेम के साथ शुरू हुई यह यात्रा हमारे लिए बेहद विशेष है। हमें उम्मीद है कि DC JEWELLERS का यह शोरूम दाहोदवासियों के हर खास अवसर और हर खूबसूरत पल का हिस्सा बनेगा।”
बिजनेस हेड श्री मोहित कुमार सोनी ने कहा, कि हम चाहते थे कि DC JEWELLERS का दाहोद में आगमन केवल एक उद्घाटन समारोह न होकर एक ऐसा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बने, जिसमें हमारी भारतीय परंपराओं की झलक हो। दाहोदवासियों ने जिस श्रद्धा, उत्साह और अपनत्व के साथ इन तीनों दिनों में सहभागिता की, उसने इस पूरे आयोजन को हमारे लिए अविस्मरणीय बना दिया।”
इस शुभ अवसर पर सांसद श्री जसवंत सिंह जी भाभोर, विधायक श्री कन्हैयालाल जी (किशोरी), नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी बेन निनामा, श्री सुधीर जी लालपुरवाला, श्री कमलेश भाई राठी एवं श्री इकबाल भाई खरोड़ावाला (मलिक साहब) सहित दाहोद के अनेक सम्माननीय एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।