Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शादी-ब्याह के भव्य आयोजनों के साथ अब लग्जरी स्टे और शानदार मेहमाननवाजी का भी अनुभव देगा JMD Palace, आधुनिक सुविधाओं के साथ यादगार बनेगा हर प्रवास

November 6, 2026

धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान

November 6, 2026

रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान
रतलाम

धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान

EditorBy EditorNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 6नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। त्योहार की खुशियों के बीच किसी की खोई हुई कीमती चीज वापस मिल जाए तो इससे बड़ा उपहार क्या होगा। धनतेरस और दीपावली के उत्सवी माहौल में रतलाम पुलिस ने 100 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी प्रयासों से 100 गुम मोबाइल फोन खोज निकाले और करीब 20 लाख रुपए कीमत के इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। खास बात यह है कि रतलाम पुलिस इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके धारकों को लौटा चुकी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिन्होंने मोबाइल गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। बरामद मोबाइल रतलाम सहित इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन और झाबुआ समेत विभिन्न स्थानों से तलाशे गए।

CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग शहरों तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। साइबर सेल की टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की तकनीकी जानकारी जुटाई और उनकी लोकेशन व उपयोग से जुड़े इनपुट के आधार पर तलाश की। इसी तकनीकी प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग जिलों और शहरों में उपयोग हो रहे मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल रास्ते में गिर गए थे, जिन्हें अन्य लोगों को मिले और उन्होंने अनजाने में उनका उपयोग शुरू कर दिया था। पुलिस ने ऐसे लोगों को समझाइश दी कि भविष्य में किसी को भी गुम हुआ मोबाइल मिले तो उसे खुद इस्तेमाल करने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराएं।

मोबाइल लौटाने के साथ साइबर फ्रॉड से बचाव की सीख

मोबाइल वापस सौंपने के दौरान साइबर सेल की टीम ने मोबाइल धारकों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। दीपावली के दौरान बढ़ने वाली ऑनलाइन खरीदारी को देखते हुए विशेष रूप से सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज से बचने तथा किसी के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

मोबाइल मिलने पर पुलिस को सौंपें, मिलेगा पुरस्कार

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को रास्ते में कोई गुम मोबाइल फोन मिलता है तो उसे अपने पास रखने या इस्तेमाल करने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराएं। ऐसा करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।

साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका

इस अभियान में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह सहित आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, मोर सिंह, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र डाबी, विजय पंवार, किशन वर्मा, वर्षा पाटीदार, अविनाश, मनीष, नितेश जाटव, रोशन राठौड़, राकेश प्रजापति, कुलदीप पाटीदार, महिला आरक्षक पूजा, महिपाल और धर्मेंद्र मालवीय की विशेष भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव
Next Article शादी-ब्याह के भव्य आयोजनों के साथ अब लग्जरी स्टे और शानदार मेहमाननवाजी का भी अनुभव देगा JMD Palace, आधुनिक सुविधाओं के साथ यादगार बनेगा हर प्रवास
Editor

Related Posts

रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव

November 6, 2026

रतलाम: एक्सप्रेस-वे के ब्रिज से नीचे गिरी GST अधिकारी की कार, परिवार के चारों सदस्य घायल; कार में मिले 54.50 लाख रुपए और आभूषण…सूरत में पदस्थ अधिकारी परिवार के साथ दीपावली मनाने जा रहे थे राजस्थान, हादसे के बाद पुलिस ने नकदी और गहने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

November 5, 2026

रतलाम: जिला प्रशासन की अभिनव पहल, जिले के सभी 6 विकासखंडों में स्थापित हुईं आधुनिक ज्ञानार्जन लाइब्रेरी…कल धनतेरस पर किया जाएगा शुभारंभ.. मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा

November 5, 2026

रतलाम: काम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, रोकी दो वेतनवृद्धियां….अपील प्रकरण में बार-बार निर्देश के बावजूद पेश नहीं किया अधीनस्थ न्यायालय का रिकॉर्ड, कारण बताओ नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा

November 5, 2026

रतलाम: माँ की स्मृति में पौधारोपण कर पाँचाल परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधे, कपड़े के बैग और मटकियों का वितरण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का लिया संकल्प

November 5, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में धीमी प्रगति पर तीन तहसीलदारों को चेतावनी पत्र जारी.. कलेक्टर ने कहा-प्रगति में सुधार नहीं होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

November 4, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शादी-ब्याह के भव्य आयोजनों के साथ अब लग्जरी स्टे और शानदार मेहमाननवाजी का भी अनुभव देगा JMD Palace, आधुनिक सुविधाओं के साथ यादगार बनेगा हर प्रवास

By EditorNovember 6, 2026

रतलाम, 6नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। शहर में जब भी भव्य शादी समारोह और शाही अंदाज में…

धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान

November 6, 2026

रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव

November 6, 2026
Top Trending

शादी-ब्याह के भव्य आयोजनों के साथ अब लग्जरी स्टे और शानदार मेहमाननवाजी का भी अनुभव देगा JMD Palace, आधुनिक सुविधाओं के साथ यादगार बनेगा हर प्रवास

By EditorNovember 6, 2026

रतलाम, 6नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। शहर में जब भी भव्य शादी समारोह और…

धनतेरस पर रतलाम पुलिस का उपहार- 100 लोगों को लौटाए 20 लाख रुपए के गुम मोबाइल….इस साल अब तक 300 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए, रतलाम से लेकर इंदौर, उज्जैन और नीमच तक चलाया तकनीकी सर्च अभियान

By EditorNovember 6, 2026

रतलाम, 6नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। त्योहार की खुशियों के बीच किसी की खोई…

रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव

By EditorNovember 6, 2026

रतलाम,6नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। शादियों को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए रतलाम के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.