रतलाम, 6नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। शहर में जब भी भव्य शादी समारोह और शाही अंदाज में होने वाले आयोजनों की चर्चा होती है, तो सागोद रोड स्थित JMD Palace का नाम प्रमुखता से सामने आता है। खूबसूरत परिसर, भव्य आयोजन स्थल और आकर्षक साज-सज्जा के लिए पहचान बना चुका JMD Palace अब अपनी एक नई खासियत के साथ लोगों को आकर्षित कर रहा है। यहां अब शादी-ब्याह के आयोजनों के साथ ही परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने और लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का अनुभव लेने का अवसर भी मिल रहा है।
