Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था…कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

November 27, 2026

रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

November 27, 2026

रतलाम: कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में अवैध सिंचाई पर कार्रवाई, 12 मोटर-पंप जब्त.. कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
रतलाम

रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

EditorBy EditorNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 27 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने 19 नवम्बर को हुई 8 लाख 15 हजार रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 10 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लूट की साजिश में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी का ड्राइवर ही शामिल था। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पहले जावरा में ही लूट की कोशिश की, लेकिन वहां कामयाब नहीं होने पर व्यापारी की कार का पीछा करते हुए रतलाम पहुंचे और यहां वारदात को अंजाम दिया।
एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी विवेक कुमार और स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम भी मौजूद रहे।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख 21 हजार रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल किया गया काले रंग का बैग, कलेक्शन के दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मैकेनिकल इंजीनियर भी शामिल है, जो इंदौर में एक शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करता है।

ऐसे बनाई थी लूट की योजना

पुलिस के अनुसार, फरियादी हर्षित पिता नरेंद्र चंदाना (34), निवासी इंदौर, कन्फेक्शनरी उत्पादों (गोली, बिस्किट, चॉकलेट) की मार्केटिंग का काम करते हैं। उनका कारोबार रतलाम, नीमच, मंदसौर, जावरा सहित कई क्षेत्रों में है।
19 नवम्बर को वे अपने ड्राइवर गजानंद उर्फ गोलू भिड़े के साथ दोस्त की कार से इंदौर से मंदसौर, नीमच और रतलाम की ओर कलेक्शन के लिए निकले थे। मंदसौर और नीमच से व्यापारियों से रुपये एकत्रित करने के बाद उनके पास कुल 8 लाख 15 हजार 510 रुपये थे। दोनों कार से वापस इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान महू-नीमच रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने कार को निशाना बनाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।घटना के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाने में धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

ड्राइवर पर शुरू से था संदेह

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में साइबर सेल, सीसीआर और इंट्रोगेशन टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर करीब 150 से 200 किलोमीटर के दायरे में 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घटनास्थल का पीएसटीएन डाटा भी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को व्यापारी के ड्राइवर गजानंद उर्फ गोलू भिड़े की भूमिका संदिग्ध लगी। घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। पुलिस ने उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अक्सर अपने दो दोस्तों चेतन मंडलोई और राजकुमार रायकवार के साथ रहता था। दोनों के साथ उसका उठना-बैठना और शराब पीना भी सामने आया।
पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने व्यापारी के ड्राइवर गजानंद के साथ मिलकर लूट की योजना बनाना और वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को भी पकड़ लिया।

मैकेनिकल इंजीनियर भी लूट में शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में चेतन पिता कमल मंडलोई (26), निवासी द्वारकापुरी, इंदौर भी शामिल है। एसपी अमित कुमार के अनुसार, चेतन मैकेनिकल इंजीनियर है और इंदौर में एक शोरूम में सर्विस मैनेजर के रूप में काम करता है।
दूसरा आरोपी राजकुमार पिता जीवनलाल रायकवार (37), निवासी बीजलपुर, इंदौर है। तीसरा आरोपी गजानंद उर्फ गोलू पिता विष्णु भिड़े (33), निवासी रंगवासा, राऊ, इंदौर है, जो व्यापारी के साथ ड्राइवर के रूप में जाता था।
एसपी के मुताबिक, ड्राइवर स्थायी कर्मचारी नहीं था। व्यापारी जब बाहर कलेक्शन के लिए जाते थे तो पिछले दो-तीन दौरों में वह उनके साथ गया था। इसी दौरान उसे कलेक्शन की रकम और व्यापारी की आवाजाही की जानकारी हो गई थी।

6.21 लाख रुपये और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 21 हजार रुपये नकद, काले रंग का बैग, कलेक्शन के दस्तावेज और डायरी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई लाल-काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बाइक की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।इस प्रकार पुलिस ने लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इसमें निरीक्षक अय्यूब खान, थाना प्रभारी बिलपांक, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी रिंगनोद, उपनिरीक्षक दीपक यादव, गुलाब सिंह सहित साइबर सेल, प्रधान रक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक मयंक व्यास, सीसीआर टीम और स्टेशन रोड थाने के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में अवैध सिंचाई पर कार्रवाई, 12 मोटर-पंप जब्त.. कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
Next Article रतलाम: बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था…कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था…कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

November 27, 2026

रतलाम: कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में अवैध सिंचाई पर कार्रवाई, 12 मोटर-पंप जब्त.. कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

November 27, 2026

रावटी के सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 में हासिल की सफलता…RKDF मेडिकल कॉलेज भोपाल में MBBS की सीट प्राप्त कर पूरा किया दादाजी का सपना

November 27, 2026

रतलाम: अवैध कॉलोनी निर्माण पर प्रशासन सख्त, 10 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी…कलेक्टर ने जिलेभर में जांच के लिए एसडीएम को दिए निर्देश…बिना अनुमति एवं नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनी निर्माण करने वालों पर होगी कार्यवाही

November 26, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिए निर्देश -कुंडाल डैम से पानी की चोरी पर अवैध मोटर तत्काल जब्त करें…प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना से रतलाम जिले के 7 गांवों के 1803 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई

November 26, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, विवेक सोनकर बने जावरा एसडीएम

November 26, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था…कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

By EditorNovember 27, 2026

रतलाम 27 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने रतलाम-बदनावर मार्ग स्थित बिलपांक टोल प्लाजा का…

रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

November 27, 2026

रतलाम: कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में अवैध सिंचाई पर कार्रवाई, 12 मोटर-पंप जब्त.. कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

November 27, 2026
Top Trending

रतलाम: बिलपांक टोल पर वीआईपी लेन खत्म, 8 की जगह होंगे 9 गेट, 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था…कलेक्टर ने बिलपांक टोल प्लाजा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

By EditorNovember 27, 2026

रतलाम 27 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने रतलाम-बदनावर मार्ग स्थित बिलपांक…

रतलाम : इंदौर के व्यापारी के साथ रतलाम में हुई लूट का पर्दाफाश,व्यापारी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… एक आरोपी इंजीनियर … 6.21 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

By EditorNovember 27, 2026

रतलाम, 27 नवम्बर (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने 19…

रतलाम: कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में अवैध सिंचाई पर कार्रवाई, 12 मोटर-पंप जब्त.. कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

By EditorNovember 27, 2026

रतलाम 27 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कुंडाल–कोटेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में प्रतिबंध के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.