रतलाम 31 जनवरी (खबरबाबा. काम) । राज्य स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि सभी शासकीय शालाओं में शिक्षक अभिभावकों की बैठकों (पीटीएम) का नियमित आयोजन किया जाएगा। इस अनुक्रम में समस्त शासकीय शालाओं में आगामी 2 फरवरी को बैठक प्रातः 10 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक की सूचना विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों को भिजवाई जायेगी।
बैठक में विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्रतिभा पर्व की कॉपियां अभिभावकों को दिखाई जायेगी, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्रतिभा पर्व के परिणाम की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किन विषयों में अभ्यास की आवश्यकता अधिक है के संबंध में माता पिता को जानकारी दी जाएगी, विद्यार्थी की उपस्थिति से अवगत कराया जाएगा, यदि विद्यार्थी अनियमित है तो कारण जाना जाएगा एवं अभिभावक एवं विद्यार्थी को नियमित उपस्थित होने हेतु प्रेरित किए जाएग,विद्यार्थी की शैक्षिक, गैर शैक्षणिक गतिविधियों में रूचि कक्षा में प्रश्न पूछने, उत्तर देने की तत्परता आदि के संबंध में पालकों को बताया जायेगा,अभिभावकों को निदानात्मक (रेमेडियल) कक्षाओं की जानकारी दी जाएगी, विद्यार्थियों की आदतों, व्यवहार, कक्षा में अध्ययन इत्यादि पर ध्यान देने संबंधी चर्चा होगी, अन्य कोई मुद्दा जिस पर शिक्षक-अभिभावक चर्चा करना चाहे आदि शामिल है।
शिक्षक द्वारा प्रत्येक बैठक का रिकार्ड रखा जायेगा। प्रधानाध्यपक, संस्था प्रमुख भी अभिभावकों से चर्चा हेतु उपलब्ध रहेंगे तथा अभिभावकों की सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि शिक्षण व्यवस्था पर अभिभावक नजर रख सकेंगे।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
