Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल

March 18, 2026

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026

रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 18
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

प्रदेश के सतना से अगवा किए गए जुड़वा बच्चों के शव यूपी के बांदा से मिले

By SamagraFebruary 24, 2019 Uncategorized No Comments2 Mins Read

सतना,24फरवरी। प्रदेश के चित्रकूट से करीब दो सप्ताह पहले स्कूल बस से अगवा किए गए दो जुड़वां बच्चों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी से बरामद किए गए हैं. उन दोनों बच्चों को बीती 12 फरवरी के दिन दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल बस से बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था. ये वारदात स्कूल बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब चित्रकूट के एक व्यापारी ब्रजेश रावत के दो जुड़वां बच्चे देवांश और प्रियांश अपनी स्कूल बस में सवार थे. उनकी उम्र 6 साल थी. पुलिस ने जब स्कूल बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उन्होंने देखा कि बच्चों के अगवा करने आए बदमाशों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे.
मध्य प्रदेश पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पता लगाने में या उनके बारे में किसी भी तरह की सूचना देने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है. अब इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस भी बदमाशों की तलाश कर रही है. पीड़ित परिवार एमपी-यूपी बॉर्डर के पास ही रहता है.
सीएम ने कहा कड़ी कार्यवाही होगी,  विपक्ष हुआ हमलावर
मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्कूल बस से अगवा किए गए जुड़वां बच्चों का शव मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतक बच्चों के पिता से फोन पर बात की है. सीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है. साथ ही सीएम ने घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. मामले में पुलिस    द्वारा कुछ   अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार  करने की बात भी सामने आ रही है.
वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलवार हो गया है. नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव  ने कहा है कि अब प्रदेश में दो ही उद्योग चलेंगे एक अपहरण का दूसरा ट्रांसफरों का. कमलनाथ चाहें तो इन दोनों उद्द्योगों की इंवेस्टर्स समिट भी बुला सकते हैं. प्रदेश सरकार और प्रशासन अपहृत जुड़वा बच्चों को अपहरकर्ताओं से मुक्त कराने में 12 दिन बाद भी असफल रहे और मासूमों की हत्या कर दी गई. प्रदेश सरकार ट्रांसफरों में मस्त है. गोपाल भार्गव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि भगवान मृत बच्चों की आत्मा को शान्ति दें और उनके माता-पिता व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.