रतलाम 22 मार्च (खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले की ग्राम पंचायत जामथून व नंदलाई में चूल का आयोजन किया गया। पिछले सौ सालों से यहां होली के एक दिन बाद धुलेंडी पर चूल का आयोजन किया जाता है।
चूल पर चलने वाले भक्तों को ढोल ढमाकों के साथ कलश लेकर बावड़ी से लाया गया। धधकते अंगारो पर सैकडों की संख्या में भक्त निकले ,जिसमें से कुछ ने मनोकामना पूरी करने पर माता शीतला को धन्यवाद दिया तो कुछ ने चूल पर चलकर मंन्नते मांगी। चूल आयोजन में ग्रामीणों का योगदान रहा । पंडीत गोरीशंकरजी ने भगवान शंकरजी व माता शीतला की पूजा कर मन्त्रोच्चारण के साथ अभिषेक एवं महाआरती करवाई। इस दौरान भगवान शंकर को भोग भी लगाया गया साथ ही भक्तों को प्रसादी का वितरण भी किया। जामथून में 107 तथा नंदलई में 116 भक्त महिला पुरूष एव नन्हें बच्चे चूल पर चले।
इस अवसर पर सरपंच मीरा जगदीश जामथून, रितेशवन, कन्हैयावन, बाबुवन, लालसिंग, छोगालाल सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। चूल आयोजन में आसपास के गांव पलसोड़ा, डेलनपुर, ईसरथुनी, जुलवानिया, बंजली के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में चूल देखने व चलने के लिए आए।
Trending
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
