Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मृत महिलाओं के नाम से नकली महिलाएं खड़ी कर बेच दी प्लाट व बगीचे की जमीन, लंदन से आया प्लाट मालिक तो हुआ धोखाधड़ी का खुलासा ,शिकायत पर एसपी ने करवाई जांच,6 नामजद लोगों सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
All News

मृत महिलाओं के नाम से नकली महिलाएं खड़ी कर बेच दी प्लाट व बगीचे की जमीन, लंदन से आया प्लाट मालिक तो हुआ धोखाधड़ी का खुलासा ,शिकायत पर एसपी ने करवाई जांच,6 नामजद लोगों सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

SamagraBy SamagraMarch 22, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,22 मार्च (खबरबाबा. काम) । शहर के ओद्योगिक क्षेत्र थाने पर जमीनों की फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त  का रोचक मामला प्रकाश में आया है। इसमें मृत महिलाओं के नाम से नकली महिलाएं खड़ी करके प्लाट एवं बगीचे की हजारों वर्ग फीट जमीन बेच दी गई। प्लाट के असल मालिक ने एसपी गौरव तिवारी को मामले की शिकायत की, तो उन्होंने जांच करवाकर 6 नामजद लोगों सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 एवं 474 के तहत धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेज बनाने और उन्हें उपयोग में लाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
ओद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शर्मिला चौहान कनेश ने बताया कि शिकायतकर्ता हीरेंद्र पटेल पिता हरीप्रसाद पटेल निवासी राजेंद्र प्रसाद मार्ग रतलाम में एसपी को धोखाधड़ी पूर्वक राजगढ रतलाम स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाट क्रमांक 9 एवं बगीचे की जमीन  फर्जी तरीके से बेचने की शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि आरोपी हरीश पिता घनश्याम निवासी भरावाकुई, विजयशंकर  पिता ओमप्रकाश निवासी मंगलमूर्ति कॉलोनी, हेमंत कुमार  पिता गोपाल चंद्र  निवासी धानमंडी, मनोज  पिता मोहनलाल  निवासी कस्तूरबानगर, सुशीला बाई पति किशन निवासी डोसीगांव, शकुंतला बाई पति सत्यनारायण  निवासी नयागांव राजगढ एवं 4 अन्य ओद्योगिक क्षेत्र रतलाम निवासी महिलाओं द्वारा मृत महिलाओं के नाम से प्लाट एवं बगीचे की जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई है। चार अन्य महिलाओं के फोटो बगीचे व प्लाट की रजिस्ट्री में लगे हुए हैं।
इस शिकायत की एएसआई शरीफ खान ने जांच की। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए और पाया कि आरोपी हरीश गुप्ता द्वारा प्रोफेसर गृह निर्माण समिति विद्या विहार नगर स्थित बगीचे की 6263 वर्गफीट जमीन मृत महिलाओ शांतिबाई, गंगाबाई एवं मोहनबाई तीनों निवासी डालूमोदी बाजार के स्थान पर नकली महिलाएं खड़ी कर बेची गई हैं। इन जमीनों के सौदे में क्रेता और विक्रेता की पहचान विजय शंकर पांडे, हेमंत कुमार ने रजिस्ट्रार कार्यालय में की थी। जमीन की रजिस्ट्री 27 फरवरी 2003 को हुई थी। प्लाट नंबर 9 की रजिस्ट्री हेमंत  ने तीनों मृत महिलाओं के स्थान पर नकली महिलाएं खड़ी करके 8 मार्च 2006 को करवाई। इसमें भी क्रेता, विक्रेता की पहचान विजयशंकर  ने मनोज  के साथ मिलकर की थी। मृतक मोहनबाई के पुत्र विष्णुकुमार  के अनुसार उसकी माता मोहनबाई, ताई गंगाबाई एवं शांतिबाई ने कभी कोई रजिस्ट्री संपादित नहीं की। रजिस्ट्री का कार्य विष्णुकुमार ने ही किया। आरोपियों ने षडयंत्र पूर्वक तीनों महिलाओं के नाम पर अन्य महिलाएं खड़ी कर बगीचे की जमीन एवं प्लाट की रजिस्ट्री करवाई थी। पुलिस ने इसपर सभी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
लंदन से आया प्लाट मालिक तो हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता हिरेंद्र पटेल के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी का प्लाट क्रमांक 9 उसके भाई निलेश पिता हरीप्रसाद पटेल ने 20 सितंबर 2002 को कमलकिशोर उपाध्याय से खरीदा था। निलेश वर्तमान में लंदन में रहता है। हिरेंद्र एवं उसका भाई प्लाट देखने गए तो विजयशंकर ने उनके प्लाट को अपना बताया और कहा कि यह प्लाट हेमंत कुमार  का है जो उसने शांतिबाई, गंगाबाई, मोहनबाई से खरीदा है। विजयशंकर ने प्लाट को अपना बताने के साथ दोनों भाईयों के साथ 22 अक्टूबर 2018 को दादागिरी भी की थी। इससे परेशान होकर निलेश पटेल वापस लंदन चला गया। विजयशंकर ने बाद में हिरेंद्र पटेल को प्लाट के लिए 25 लाख रुपए देने या 25 साल कोर्ट में चक्कर खाने की धमकी भी दी थी। इसके बाद हिरेंद्र ने पुलिस की शरण ली तो प्लाट के साथ बगीचे की जमीन के लिए की गई धोखाधड़ी भी उजागर हो गई।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआस्था: धधकते अंगारों पर सैकड़ों की संख्या में निकले भक्त
Next Article प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी के मुखारविंद से कल होगी वर्षावास की घोषणाएं,श्री धर्मदास जैनश्री संघ में उत्साह  का वातावरण,रतलाम में जुटेंगे देशभर के धर्म अनुयायी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.