उज्जैन,7 अप्रैल। उज्जैन के महावीर नगर क्षैत्र में दंपत्ति की लाश बरामद की गई है। प्रांरभिक रुप से आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वंय को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। दोनों की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली है। पुलिस को पति के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम पंडित देवकरण व्यास और उनकी पत्नी अंतिम है। मृतक देवकरण व्यास सराफा के नरसिंह मंदिर में पुजारी थे और दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। जब देवकरण व्यास के कक्ष से अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर जब घरवाले ऊपर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि कमरे के अंदर देवकरण और पत्नी अंतिमबाला की लाश पड़ी हुई थी और पास ही एक पिस्तौल रखी हुई थी। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मौके पर एफएसएल अधिकारी ने भी पहुंचकर जांट की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि पहले पति पत्नी में से किसी ने एक को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
