रतलाम 30 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जावरा में एक बड़ा कार्यक्रम 30 अप्रैल की शाम को आयोजित किया गया। ‘‘कैनवास के रंग लोकतंत्र के संग’’ थीम पर आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान जावरा के बच्चों के साथ साथ रतलाम से पहुंचे कलेक्टर एसपी ने भी अपने हाथों में कूची लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दीवार पर उकेरा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अपने हाथों से दीवार पर भारत का नक्शा बनाते हुए वोट फॉर इंडिया 19 मई 2019 अंकित किया पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने भी मतदाता जागरूकता को लेकर प्रेरक वाक्य अंकित किया। इस अवसर पर जावरा एसडीएम श्री एमएल आर्य तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
चित्रकला प्रतियोगिता में जावरा के बच्चों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता के प्रेरक संदेश चित्रों के माध्यम से दिए। इसके पूर्व कलेक्टर तथा एसपी ने वोटर सेल्फी प्वाइंट का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम जावरा चौपाटी पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर एक लघु नाटिका भी मंचित की गई।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि इस लोक सभा निर्वाचन में भी अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाए। जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया था।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
