Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम के परिवार के साथ झाबुआ से लौटते समय बीती रात बदमाशों ने मारपीट कर की लूटपाट, परिवार की महिला का हाथ तोड़ा, सोने के जेवर और नगदी लूट कर भाग गए बदमाश। परिवार बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर लगाता रहा मारपीट नहीं करने की गुहार, पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद
All News

रतलाम के परिवार के साथ झाबुआ से लौटते समय बीती रात बदमाशों ने मारपीट कर की लूटपाट, परिवार की महिला का हाथ तोड़ा, सोने के जेवर और नगदी लूट कर भाग गए बदमाश। परिवार बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर लगाता रहा मारपीट नहीं करने की गुहार, पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद

SamagraBy SamagraMay 2, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,2मई(खबरबाबा.काम)। बिती रात  रतलाम के एक परिवार के साथ झाबुआ के पास लूट की वारदात हो गई। आधा दर्जन बदमाशों ने कीले लगाकर गाड़ी पंचर की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मारपीट कर बदमाश आभूषण, नगदी सहित आधा दर्जन बैग व सूटकेस लूट ले गए। परिवार बदमाशों से मारपीट नहीं करने की गुहार लगाता रहा ,लेकिन फिर भी  बदमाश नहीं माने।  लूट की घटना में लुटेरों ने परिवार की एक महिला का हाथ तोड़ दिया  और उनके हाथ से सोने की चूड़ियां छीन ली।  पीड़ित परिवार शादी से लौट रहा था।  लूट की वारदात का शिकार हुए परिवार के अनुसार बदमाश 5 से 7 मिनट में पूरी वारदात  को अंजाम देकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार स्थानीय काटजूनगर स्थित जैन कन्या स्कूल के प्राचार्य ललितकुमार सुराना  निवासी धनजीबाई का नोहरा परिवार सहित झाबुआ में निलेश घोड़ावत के यहां शादी में गए थे। श्री सुराना ने बताया कि रात को वे जियाजी और बहन और बच्चों के साथ कार से रतलाम के लिए निकले।

गाड़ी हुई पंचर और आ गए बदमाश 
श्री सुराणा ने घटना की जानकारी देते बताया कि बताया कि परिवार दो वाहनों में सवार था। वे लोग रात साढे दस बजे के लगभग झाबुआ-रामपुरा रोड पर कल्याणपुरा रोड पर पहुंचे थे,कि इनकी कार सड़क पर रॉपी लगी होने से पंक्चर हो गई। सुराना माजरे को भांप नहीं पाए और मौैके पर ही स्टेपनी बदल रहे थे कि तभी अंधेरे में छुपे तकरीबन आधा दर्जन बदमाश पत्थर बरसाते हुए वहां आ धमके और कार सवारों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
श्री सुराना ने बताया कि अंधेरे में दुबके लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पत्थर बरसाते हुए वहां आ धमके। उनके पास हथोड़े भी थे। आते ही बदमाशों ने कार सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने सुराना की बहन  महिदपुरसिटी रहवासी विजयलक्ष्मीनाहर से सोने के चूडिय़ां लूटने के लिए हाथ तक तोड़ दिया। विजय लक्ष्मी नाहर के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं उनके पति नरेन्द्रसिंह नाहर महिदरपुरसिटी के सीने में पत्थर लगने से चोट आई है।

कार में  बालाजी नगर की रहने वाली एक युवती भी साथ थी जो ब्यूरी पार्लर चलाती है। वह  भी परिवार के साथ पार्लर के काम से झाबुआ गई थी। और रात को इनके साथ ही कार से वापस लौट रही थी। लुटेरो ने उसके साथ भी मारपीट कर पार्लर के सामान का बैग सहित नगदी रुपया लूट ले गए।
पांच सात मिनीट में लूटकर भाग निकले
सुराना ने बताया कि तकरीबन आधा दर्जन बदमाश महज पांच सात मिनिट में कार में रखे आधा दर्जन बैग व सूटकेस सहित अन्य सामान लूटकर वहां से भाग निकले। लुटेरे करीब 50 हजार रुपए  नगद और 50 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भाग गए। नरेन्द्रसिंह नाहर के पास से नगदी करीब 30 हजार, ललित सुराना से तकरीबन पांच हजार सहित ब्यूटी पार्लर वाली युवती से भी नगदी व बैग लूटकर  अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
दूसरी गाड़ी रिवर्स लेकर भगाई
ललित सुराना ने बताया कि  उनके वाहन के पीछे आ रहा  परिवार का एक और वाहन को चालक ने रिवर्स लेकर भगाया। गाड़ी के पंक्चर होने पर उधर से तीन चार गाडिय़ां भी निकली जिन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अंधेरा और सूनसान इलाका होने से एक भी गाड़ी नहीं रुकी। बाद में पीछे से उनके बहनोई सौरभ निवासी महिदपुरसिटी की गाड़ी आई। वे भी वहां रुके तो लुटेरे का शिकार हो गए।  सुराना ने बताया कि लुटेरे बेहरमी से मारपीट कर रहे थे,तब उनसे हाथ-जोड़ी कर कहा कि जो चाहिए ले लो लेकिन हमें मारों मत। लेकिन लुटेरे माने नहीं और मारपीट कर सामान लूट ले गए।
चल रही है सर्चिंग
रात में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरो की रातभर तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर तीस-चालीस पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सर्चिंग शुरू की, अभी भी सर्चिंग जारी है। झाबुआ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे है । मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ।

https://khabarbaba.com/wp-content/uploads/2019/05/VID-20190502-WA0007.mp4

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएक आईएमईआई नंबर के कई मोबाइल फोन बेचने के मामले का खुलासा। जावरा, रतलाम और इंदौर के युवक गिरफ्तार
Next Article घर में सेंधमारी कर बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.