रतलाम,6मई(खबरबाबा.काम)। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने विस्फोटक सामग्री ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकडे गए दोना आरोपियो का रिमांड मांगकर पूछताछ करेगी।
कालूखेडा थाना पुलिस के मुताबिक विगत शाम पुलिस क्षेत्र में वाहन चैकिंग के अभियान के तहत वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसमें विस्फोटक जिलेटीन 200, डेटोनेटर कुल 800 करीब 20 हजार रूपये का माल बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में कार में सवार बडावदा थाने के ग्राम खजुरिया निवासी कैलाश पिता लक्ष्मण कुम्हार तथा चकमाखेड़ी निवासी श्याम पिता अमरसिंह राजपूत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होने बताया कि वे बर्डियागोयल स्थित दुकान से उक्त विस्फोटक सामग्री लेकर आए थे ओर क्षेत्र मे कुए बावडी खनन करने वाले टे्रेक्टर चालको को देने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हे धरदबोचा। कालूखेडा थाना पुलिस आज दोनो को कोर्ट पेश कर उनका रिमांड मांगेगी।
————-
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
