Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आम जनता की समस्या एवं शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए शुरू होगा जन-अधिकार कार्यक्रम, 9 जुलाई को होगा शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ हर माह के द्वितीय मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से करेंगे समीक्षा
All News

आम जनता की समस्या एवं शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए शुरू होगा जन-अधिकार कार्यक्रम, 9 जुलाई को होगा शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ हर माह के द्वितीय मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से करेंगे समीक्षा

SamagraBy SamagraJuly 8, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल, 8जुलाई। प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए राज्य सरकार जन-अधिकार कार्यक्रम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के निर्देश पर यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को होगा। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रू-ब-रू होकर मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री इस माह के द्वितीय मंगलवार 9 जुलाई को जन-अधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व में चल रहे समाधान ऑनलाइन, सी.एम. हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए इनके परिणाम संतोषप्रद न होने पर ऐसा संवाद आधारित कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए थे, जिससे लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित संतोषप्रद और सुनिश्चित निराकरण हो सके।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य शासन ने सी.एम. हेल्पलाइन एवं लोकसेवा गारंटी अधिनियम के जरिए दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा के लिए यह कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। नये कार्यक्रम की मूल अवधारणा प्रदेश की जनता की प्रमाणिक सद्भावनापूर्ण शिकायतों और समस्याओं का निराकरण होना उनका अधिकार है। इस अधिकार के संरक्षण एवं समर्थन के लिये वर्तमान राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रतिमाह द्वितीय मंगलवार होगा जन-अधिकार कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ हर माह के द्वितीय मंगलवार को जन-अधिकार कार्यक्रम में उपस्थित रहकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों की समस्या और शिकायतों के निराकरण की दिशा में की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगे। माह के द्वितीय मंगलवार को अवकाश रहने पर अगले कार्य-दिवस पर यह कार्यक्रम होगा।

जिले के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित मंत्रालयीन अधिकारी उपस्थित रहेंगे

जन-अधिकार कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला स्तर के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संभागीय मुख्यालयों पर आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। राज्य स्तर पर जिन विभागों के प्रकरणों को समीक्षा में शामिल किया गया है उनके अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

जन-अधिकार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को समय-समय पर प्राप्त होने वाली शिकायतें, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, सी.एम. हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रमाणिक शिकायतों में चिन्हित शिकायतों को समीक्षा में लिया जाएगा। इसकी जानकारी संबंधित विभागों के प्रमुख और प्रभारी अधिकारियों कार्यक्रम दिनांक को दी जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे उसी दिन शाम चार बजे के पूर्व उन्हें प्राप्त शिकायतों की विस्तारित जानकारी एवं किए गए निराकरण का तथ्यात्मक प्रतिवेदन http://cmhelpline.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय सूचित करेगा शिकायतकर्ता को

कार्यक्रम में चिन्हित कर शामिल की गई प्रामाणिक शिकायतों के शिकायतकर्ता को शामिल होने के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सूचित किया जाएगा। यह शिकायतकर्ता संबंधित जिले के कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहेंगे और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेंगे। चिन्हित शिकायत के प्रकरणों में आवश्यक अंतिम निराकरण तक अनुश्रवण की कार्यवाही मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जाएगी।

योजनाओं के क्रियान्वयन और सम-सामयिक विषयों पर भी करेंगे चर्चा मुख्यमंत्री

राज्य शासन द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री जन-अधिकार कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और सम-सामयिक महत्व के विषयों पर भी चर्चा करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक जानकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहेंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआगरा के पास हादसा, लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल
Next Article सेंसेक्‍स 792 अंक और निफ्टी 246 अंक गिरकर हुए बंद, 2 दिन में निवेशकों को लगा 5 लाख करोड़ रुपए का चूना
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.