रतलाम 6अगस्त 2019। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने रतलाम को कुपोषण से मुक्त करने के अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस चरण का शुभारंभ फाउण्डेशन अध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने विरियाखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, अभियान समन्वयक निर्मल कटारिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव भी उपस्थित रहे।
कुपोषण मुक्त रतलाम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि कुपोषण से बच्चांे का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। बचपन में यदि उन्हें सही पोषण मिले तो जीवनभर शरीर स्वस्थ रह सकता है। कुपोषण मुक्ति के लिए फाउण्डेशन एवं विभाग अपने प्रयास कर रहे है, लेकिन उन्हें उन प्रयासों को माताओं की जागरूकता ही सफल कर सकती है। बच्चों को समय पर आंगनवाड़ी केन्द्र लाकर माताएं उनके बेहतर भविष्य की आधारशीला रखने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने पिछले वर्ष शहर में 2300 से अधिक बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया था। इसके पहले चरण में 1300 से अधिक बच्चों को कुपोषण से मुक्त हुए, लेकिन बाद में चुनाव आचार संहिता के कारण अभियान संचालित नहीं हो सका। शहर के सभी आंगनवाड़ों केन्द्रों पर फाउण्डेशन ने नए सिरे से अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करवाई है। इसमें 1500 से अधिक बच्चों को 6 माह में कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य है।
श्री काश्यप ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए फाउण्डेशन द्वारा प्रतिदिन आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दोपहर के भोजन के साथ थर्ड मील के रूप में 500 कैलोरी का पौष्टिक आहार प्रदाय किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए फाउण्डेशन ने 50 से अधिक कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए है, जो आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अभियान संचालन के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए माताओं को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के आरंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री यादव ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, महामंत्री मनोज शर्मा, नंदकिशोर पंवार, मोहन वर्मा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर तोषावड़ा, पूर्व पार्षद गोविंद काकानी सहित गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.