Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आमजन को भटकना नहीं पड़े इसलिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार शिविर लगाए जा रहे हैं : विधायक श्री हर्ष गहलोत शिविर में 179 आवेदनों का निराकरण किया गया
All News

आमजन को भटकना नहीं पड़े इसलिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार शिविर लगाए जा रहे हैं : विधायक श्री हर्ष गहलोत शिविर में 179 आवेदनों का निराकरण किया गया

SamagraBy SamagraAugust 8, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 08 अगस्त 2019/ आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़े, इसलिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कराए जा रहे हैं। शिविर में समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। यह बात आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सैलाना में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक श्री हर्षविजय गहलोत ने कही। शिविर में कुल 435 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 179 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। देर रात्रि तक आवेदन निराकरण का काम जारी था। अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, श्री राजेश भरावा, श्री डी.पी. धाकड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रूपजी भगोरा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नम्रता राठौर, श्री कोदर भाई सिंघाड़ा, श्री पप्पन खा पठान, श्री जगदीश पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा सभी जिला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक श्री हर्षविजय गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि बीपीएल राशनकार्ड धारकों को पात्रता पर्ची समय पर उपलब्ध कराई जाएं। क्षेत्र के बड़े गांवों में आधार इनरोलमेंट के लिए सेंटर स्थापित किए जाएं।ग्राम पंचायतों में सचिव तथा पटवारी आमजन को सहज रूप से उपलब्ध रहें, किसी भी आमजन के द्वारा लगाए जाने पर फोन अवश्य उठाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा ने अपने संबोधन में कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार अच्छी योजना है, पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस अवसर पर कहा कि बीपीएल कार्डधारकों को पात्रता पर्चियाँ समय पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है। आधार केंद्र स्थापित करने के लिए विज्ञप्ति जारी करने के पश्चात 66 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रक्रिया पश्चात जिले के सभी बड़े गांव, कस्बों में आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिससे लोगों को आधार नंबर प्राप्त करने में सुविधा होगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पटवारियों तथा पंचायत सचिवों की उनके मुख्यालय पर अनुपस्थिति की दशा में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर ने मंच से ही इस संबंध में एसडीएम सैलाना श्रीमती कामिनी ठाकुर को निर्देशित किया। अपने संबोधन में कलेक्टर द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई।

शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना, कृषि विभाग की आदान वितरण योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण नया सवेरा योजना तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए गए। शिविर स्थल पर विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल भी लगाए गए थे, जहां शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।

एक ही बस से सभी अधिकारी गांव में पहुंचे

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा सहित सभी अधिकारी एक ही बस में सवार होकर आदिवासी गांवों में पहुंचे। बुधवार सुबह 8:45 बजे बस कलेक्ट्रेट से रवाना हुई। अधिकारी सैलाना विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बल्लीखेड़ा पहुंचे। कलेक्टर, एसपी सहित सभी अधिकारियो ने आदिवासी ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी। बरसते पानी में कलेक्टर, एसपी तथा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई। बल्लीखेड़ा के माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर द्वारा अध्ययनरत बच्चों से चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि स्कूल में लाइब्रेरी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा आरंभ की जाए, कार्य पूर्णता उपरांत उसके फोटोग्राफ भेजें। शाला को सी ग्रेड से बी ग्रेड में लाने के निर्देश दिए। स्कूल में प्रकाश की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। पास ही पशु चिकित्सा विभाग का उपचार केंद्र भी देखा, इसके बाद स्कूल परिसर में बैठकर बल्लीखेड़ा के ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने जल समस्या बताते हुए तालाब निर्माण की मांग की, कलेक्टर द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी को गांव में तालाब निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। तालाब द्वारा ग्रामीण अपनी रबी फसलें भी बेहतर ढंग से ले सकेंगे। ग्रामीणों द्वारा स्कूल में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की शिकायत की। कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से कहा गया कि शिक्षकों का समय पर स्कूल में आना सुनिश्चित किया गया है। अब यदि वे नियमित नहीं आते हैं तो वे कलेक्टर को फोन करके बताएं, ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

बल्लीखेड़ा में ग्रामीण से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अनाज के तौर पर यहां के लोग खरीफ में मात्र मक्का की फसल लेते हैं इसलिए यहां के ग्रामीणों को समूह के रूप में प्रदेश के अन्य जिलों में कोदोकुटकी तथा अन्य अनाजों की खेती की जानकारी लेने के लिए प्रशासन द्वारा भेजा जाएगा जिससे कि इस पहाड़ी क्षेत्र में अन्य अनाजों की पैदावार भी हो सके। नीलगाय की समस्या बताई जाने पर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत राहत राशि का प्रावधान है, इसके लिए ग्रामीण तहसील में आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर द्वारा गांव के सभी हैंडपंपों पर प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जैविक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए भी कहा। पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी ने भी स्कुल में बच्चो से चर्चा की ।

अधिकारी बस द्वारा ग्राम सकरावदा भी पहुंचे। यहां कलेक्टर द्वारा बालिका हॉस्टल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। लगाए गए सीसीटीवी सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। हॉस्टल का रसोई कक्ष भी देखा, इसके बाद सकरावदा स्कूल में बच्चों से रूबरू हुई। बोलने तथा सुनने में असमर्थ बालिका पायल को बेहतर अध्ययन के लिए रतलाम स्कूल में भिजवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सकरावदा में उचित मूल्य दुकान का निरिक्षण भी किया।

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में जाने वाले अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की स्थानीय स्थापना में पहुंचकर निरीक्षण भी किए गए। महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी, सहायक आयुक्त जनजाति विभाग द्वारा स्कूल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप निरीक्षण,संचालक पशु चिकित्सा द्वारा पशु चिकित्सा केंद्र,जिला खाद्य अधिकारी द्वारा उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए उचित सुधार तथा आवश्यक दिशा निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकश्मीर में विरोध के लिए पहुंचे गुलाम नबी आजाद का सरकार ने काटा रिटर्न टिकट
Next Article भारत रत्न : प्रणब मुखर्जी हुए सम्मानित, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत सम्मान
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.