रतलाम 13 अगस्त 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा शहर के सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में जांच कार्रवाई करते हुए सडे-गले फल तथा बासी पोहा नष्ट करवाया गया ।
सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी ने बताया कि 12 अगस्त को सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय तथा फ्रूट्स ठेलागाड़ियों पर जाकर जांच की गई । इस दौरान लगभग 70 से 80 किलोग्राम मात्रा में सड़े-गले केले, अनार, सेबफल, पपीता आदि नष्ट करवाए गए । करीब 15 किलोग्राम बना हुआ बासी पोहा एवं लगभग 40 लीटर रीयूज ऑयल नष्ट करवाया गया । दल में श्री सोलंकी के अलावा श्री यशवंत शर्मा, ज्योति बघेल, प्रीति मनडोरिया, किरण चौहान, श्री प्रेमचंद पथरोल, श्री देवेंद्र राजावत शामिल थे ।
What's Hot
Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासी देख सकेंगे झिलमिलाता राजभवन
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.