Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मतदाता सूची अद्यतन करने संबंधी बैठक प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न
All News

मतदाता सूची अद्यतन करने संबंधी बैठक प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न

SamagraBy SamagraAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 22 अगस्त 2019/ नगरीय निकायों के निर्वाचन संदर्भ में मतदाता सूची अद्यतन करने संबंधी बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अरुण रावल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची अपडेशन के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण फुल कुमार पगारे, सभी एसडीएम तहसीलदार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री पीयूष बाफना, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्री जाफर हुसैन श्री समरथ  चौहान, श्री राकेश झालानी, जिलेभर से आए हुए नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि नगरी निकाय निर्वाचन के लिए जिले में शुद्धतम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मतदाता स्वयं भी अपना नाम सूची से चेक करें। जिससे शुद्ध मतदाता सूची बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में राजनीतिक दलों को फोटो सहित मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार फुल पगारे ने मतदाता सूची पर दावे आपत्ति प्राप्त करने उनके निराकरण तथा अंतिम मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नगर पालिकाओं की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रचलित है। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरीफिकेशन, अपडेशन और मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण तथा द्वितीय चरण में प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का कार्य संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा चुका है। शिफ्टिंग, विलोपन और संशोधन वेरीफिकेशन की प्रविष्टि ईआरएमएस में की जाकर एकीकरण उपरांत फोटोयुक्त और फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जनरेट की जाकर डिजिटल हस्ताक्षर से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का 21 अगस्त को जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों  तथा निर्दिष्ट स्थानों पर निरीक्षण के लिए सार्वजनिक प्रकाशन किया गया है। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्ति प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा निकाय क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित दावा आपत्ति केंद्रों पर आगामी 30 अगस्त के अपराहन 3:00 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। आयोग द्वारा दावा आपत्ति के संबंध में निर्धारित आवेदन पत्रों के प्रारूप में परिवर्तन कर नए प्रारूप जारी किए गए है। बैठक में राजनीतिक दलों से प्रारूप मतदाता सूची की शुद्धि और त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में सहयोग की अपेक्षा की गई। इस संबंध में बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव भी दिए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सरकार प्रयासरत : मंत्री श्री शर्मा, भोपाल से दुबई के लिये सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने पर हुई चर्चा
Next Article रतलाम के पास खडे़ ट्राले से टकराई तुफान, मौके पर ही तीन की मौत, पांच घायल
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.