नई दिल्ली,4सितम्बर2019। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है. रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई बसों पर पथराव किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, रामनगर मंडल में करीब 10 बसों पर पथराव किया गया है. बसों के शीशे टूट गए हैं. रामनगर पुलिस ने बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इसके साथ ही आज रामनगर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
रामनगर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है
कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी प्रदर्शन कर सकते हैं. एहतिहात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक टीम को भी तैनात किया गया है.
संकटमोचक की गिरफ्तारी, दिल्ली से कर्नाटक तक कोहराम
कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से कर्नाटक तक कोहराम मच गया. बैंगलुरु में गिरफ्तारी की खबर आते ही डीके शिवकुमार के समर्थक सड़क पर उतर आए. बेकाबू समर्थकों ने सड़क जाम कर सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया.
(साभार-आज तक)
Previous Articleमुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ दर्शन कर सकेंगे
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.