Author: Editor

रतलाम,28जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात की गई। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित नामली उप मंडी को स्वतंत्र मंडी का दर्जा दिए जाने की मांग की। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को उप मंडी को स्वतंत्र मंडी के रूप में परिवर्तित होने पर और अधिक सुविधाएं मिल सके। विधायक श्री मकवाना की इस मांग पर मंत्री श्री पटेल द्वारा उन्हे आश्वस्त किया गया कि जल्दी इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा। कृषि मंत्री से मिला आश्वासन को लेकर विधायक श्री मकवाना द्वारा आभार जताया गया।

Read More

भोपाल,28जून(खबरबाबा.काम)।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज समत्व भवन में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में 33 सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों के लिये अनुमानित लागत 1335 करोड़ 20 लाख रूपये में निर्माण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। सी.एम. राइज योजना के प्रथम चरण में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 275 विद्यालय विकसित किये जा रहे हैं। इनमें से 33 विद्यालयों के निर्माण के लिये डी.पी.आर तैयार कर परियोजना परीक्षण समिति के समक्ष 20 मार्च 2023 को प्रस्तुत किये गये। विद्युत वितरण कंपनियों के लिये 24 हजार करोड़ रूपये से अधिक सब्सिडी की स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा वित्तीय वर्ष…

Read More

रतलाम,28जून(खबरबाबा.काम)। परम पूज्य गणिवर्य युवा ह्रदय परिवर्तक कल्याण रत्नविजय जी म. सा. का 58 साधु संत एवं 25 साध्वी जी भगवंत के विशाल परिवार के साथ भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश बुधवार को हनुमान रुंडी पर हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन जैन संघ अध्यक्ष अशोक लुनिया एवं सचिव हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि पूज्य कल्याण रत्नविजय जी म. सा. की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं प्रातः से ही चांदमल अतुल कुमार दख के भगतपुरी स्थित निवास स्थान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। भगतपुरी से पूज्य श्री की भव्य स्वागत यात्रा प्रारंभ हुई। सबसे आगे…

Read More

रतलाम,28जून(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना अंतर्गत चांदनी चौक में 9 दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को रतलाम के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। विवाद के दौरान मृतक के सर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हालत चिंताजनक चल रही थी। जानकारी के अनुसार दुकानदार 55 वर्षीय ईश्वलाल कसेरा पुत्र घासीराम कसेरा निवासी दीनदयाल नगर तथा उनका पुत्र 24 वर्षीय यश कसेरा 19 जून की रात करीब साढ़े दस बजे चांदनी चौक में अपने चाट के ठेले पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। तभी बदमाश देवेश राठौड़ निवासी कल्याण नगर,…

Read More

रतलाम 28 जून(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में डेलनपुर स्थित एलाइड ग्लोबल स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि वर्ष सत्र 2023-24 में नियम विरुद्ध छात्र-छात्राओं से ली गई अधिक फीस पर तत्काल रोक लगाई जाए, साथ ही प्राप्त कर ली गई अधिक फीस की राशि तत्काल वापस करके पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा विभाग कार्यालय को प्रस्तुत करें। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्था द्वारा सत्र 2023-24 में फीस वृद्धि के संबंध…

Read More

रतलाम,28जून(खबरबाबा.काम)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को रतलाम से उज्जैन महाकालेश्वर यात्रा शहरवासियों को निशुल्क करवाई जा रही है। परिवार के मुख्य सदस्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रकाश प्रभु राठौड़ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात कर यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को राठौड़ ने यात्रा की रुपरेखा से अवगत कराते हुए सारी जानकारी दी। राठौड़ ने बताया कि यात्रा सर्वधर्म समाज के लिए निकाली जा रही है।…

Read More

भोपाल,28जून(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी कल एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए। राजा भोज विमानतल पर उतरने के बाद श्री मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुँचे। स्टेशन पर प्रधानमंत्री का राज्यपाल मंगुभाई पटेल,…

Read More

रतलाम,27जून(खबरबाबा.काम)।सूरिराम की दिव्य कृपा एवं गच्छनायक आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय पुण्य पाल सूरी जी म. सा. की आज्ञा एवं आचार्य भगवंत विजय मुक्ति प्रभसूरी जी एवं विजय श्रेयांसप्रभ सूरीजी म. सा. के आशीर्वाद से पू. आ. भ. श्रीमद् विजय तपोरत्न सुरिश्वर जी म. सा. के शिष्य रत्न युवा ह्रदय परिवर्तक पूज्य गणिवर्य श्री कल्याण रत्नविजय जी म. सा. अपने विशाल परिवार 58 साधु संत एवं 25 साध्वी जी भगवंत के साथ इस वर्ष रतलाम में चातुर्मास करने हेतु कल 28 जून बुधवार को भव्य चातुर्मास प्रवेश करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन जैन संघ अध्यक्ष अशोक लुनिया एवं…

Read More

रतलाम,26जून(खबरबाबा.काम)। महिला को भारी भरकम पत्थर दे मारा। सिर में गंभीर चोट आई है। महिला के पुत्र को भी पत्थर की लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध कायम किया है। घायल महिला और हमलावर आपस में पति-पत्नी है। घटना जावरा सीआरके गेस्ट हाउस के सामने हुसैन टेकरी की है। घायल महिला उज्जैन के चिंतामन गणेश की रहने वाली है। पुलिस ने घायल के पुत्र गोविन्द की रिपोर्ट पर करणसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला धारा 307 भादवि में दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों मां-बेटे और पति जावरा में  थे कि तभी मुलजिम…

Read More

रतलाम, 25 जून(खबरबाबा.काम)। भाजपा ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले दिन 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। रंगोली सभागार में इस मौके पर आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ सभी लोकतंत्र रक्षक सैनानी मंचासीन रहे। मीसाबंदी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने इस मौके पर कहा कि राहुल…

Read More