Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026

भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Thursday, March 12
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए सरकार करे प्रयास – विधायक गेहलोत ने सैलाना में आदिवासी संग्रहालय सहित विधानसभा में उठाए कई मुद्दे

By SamagraJuly 20, 2019 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम,20जुलाई। आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है। इसके लिए सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में आवाज उठाई।
विधायक श्री गेहलोत ने  विधानसभा मे पुछा की प्रदेश में आदिवासी संस्कृति किस किस क्षेत्र में बहुलता से है तथा किस नाम से जाना जाता है। इसका मूल तत्व क्या है, तत्वों में वर्तमान शहरी संस्कृति के प्रभाव से क्या परिवर्तन हो रहे हैं। प्रदेश में कौन सी आदिवासी संस्कृति लुप्त होने की कगार पर है और क्या प्रयास कर बचाया नहीं जा सकता। यदि हां तो किस स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आदिवासी गीत और संगीत को जन सामान्य में लोकप्रिय बनाने हेतु पांच सालों में क्या क्या आयोजन कहां किए गए। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन हेतु भोपाल की तर्ज पर सैलाना में क्या कोई संग्रहालय बनाया जाएगा। क्या शासन आदिवासी लोकगीत, किदबंतिया तथा कथाओं पर कोई पुस्तक प्रकाशित करेगा।
जवाब में मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने बताया कि बुदेलखंड, बघेलखंड, निमाड़ और मालवा, चंबल क्षेत्र में बहुलता से आदिवासी पाए जाते हैं। जनजातीयों के नाम गौंड, बैगा, कोरकू, भारिया, सहरिया, कोल और भील है। आदिवासियों द्वारा उपयोग की जाने वाली बोली, भाषा, खान पान, रीति रिवाज कला पंरपरा मूल तत्व है। पारंपरिक जीवन शैली और शहरी संस्कृति के प्रभाव से देशज ज्ञान परंपराओं के प्रचि अरुचि की स्थिति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी आदिवासी संस्कृति लुप्त होने की कगार पर नहीं है। सैलाना में आदिवासी संग्रहालय बनाने की कोई योजना वर्तमान में प्रस्तावित नहीं है।  प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध नहीं कर पाने में किसी भी एजेंसी अधिकारी, कर्मचारी को कोई गलती नहीं है। यह बात प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने सैलाना विधायक के जवाब में कही।
 अवैध कॉालोनियों में लापरवाही का जिम्मेदार कौन ? 
सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने सवाल किया कि अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया में कानूनी कमी एवं लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। रतलाम में कौन कौन सी अवैध कालोनी है। ये कालोनी कब निर्मित हुई तथा किसके द्वारा। किस किस कालनी को वैध घोषित किया गया था और किस किस कालोनी में कितनी राशि का निर्माण कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किया गया था। क्या विभाग ने कालोनाइजर को फायदा पहुंचाने और रहवासियों से जबरन राशि वसूल करने के उद्देश्य से कालोनियों को वैध करने का कार्य किया है। यदि हां, तो अब क्या किया जाएगा।
जवाब में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि निगम में अवैध कालोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही मप्र नगर पालिका नियम 1998  के आधार पर की गई। इसमें समय-समय पर संशोधनों में उल्लेखित प्रावधान अनुसार की जाती है। नियमों में नगर निगम के मामले में आयुक्त तथा नगर परिषदों के मामले में कलेक्टर सक्षम प्राधिकारी के रूप में प्राधिकृत है। प्रक्रिया में कानूनी कमी एवं लापरवाही नहीं हुई है ऐसे में कोई जिम्मेदार नहीं है।
अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया
विधायक गेहलोत ने विधानसभा में सवाल पुछा कि पांच सालों में अवैध रैत खनन के कितने मामले सामने आए और क्या इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। तीन सालों में कितने आरोपी बनाए गए और कितने आरोपी बार बार यह काम कर रहे हैं। जवाब में खनिज मंत्री प्रदीप अमृतलाल जायसवाल ने बताया कि  फिलहाल जांच को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.