रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- रतलाम: बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वृद्ध को ठगा, सोने की चेन और अंगूठी लेकर हुए रफूचक्कर…असली लेकर नकली थमा गए
- रतलाम: एसपी अमित कुमार की विभागीय सर्जरी-पता था तबादला सूची आएगी, लेकिन ऐसी आएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था…पहली बार शहर के सभी थानों में एक साथ बदलाव
- रतलाम: दिवाली होते ही जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर… शहर के चारों थाने प्रभावित
- रतलाम: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन
- रतलाम: पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही सख्त निगरानी, प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
- रतलाम: एनसीबी इंदौर ने रतलाम में अल्प्राज़ोलम बनाने वाली अवैध प्रयोगशाला का पर्दाफाश किया, 3.45 करोड़ की नियंत्रित ड्रग्स बरामद,दो गिरफ्तार
- पत्रकार दीप मिलन समारोह-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण, मीडिया करे सकारात्मक सहयोग
- श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की विद्यार्थी वेलफेयर सोसाइटी “सहाया” द्वारा दिया गया वोकल फोर लोकल का संदेश