रतलाम,10 अगस्त(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को कालिका माता मंदिर परिसर में एक युवती ने मजून की चप्पल से पिटाई कर दी। मंदिर परिसर में हुई घटना को देख हर कोई दंग रह गया। पहले तो कोई कुछ समझ नहीं सका, लेकिन बाद में जब लोगों को मामला समझ आया, तब तक पुलिस उसे पकड़ चुकी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को निर्भया के साथ कार्रवाई के लिए भिजवा दिया।
पुलिस की माने तो आरोपी युवक बीते कुछ दिनों से एक युवती को मैसेज कर परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत एसपी गौरव तिवारी द्वारा शुरु की गई निर्भया से की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाकर उसे रतलाम बुलाया और युवती से मिलने जैसे ही युवक पहुंचा, पुलिस ने उसे धर लिया। युवक कुछ समझ पाता इस बीच युवती व उसकी सहेली ने चप्पल उठाकर उसकी पिटाई कर दी और उसकी जेब से मोबाइल फोन निकालकर उसे तोड़ दिया।
युवती ने पुलिस को बताया था कि गांव का युवक है, जो कि शादीशुदा है, उसके बाद भी वह उसे मैसेज कर दोस्ती करने सहित अन्य तरह से परेशान कर रहा है।
Trending
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
