रतलाम,24 जनवरी(खबरबाबा.काम)। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। रतलाम जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस लाईन पर आयोजित होगा। यहाँ कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ध्वजारोहण करेगी।
जिला जनसंंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगी, इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों पर आधारित झांकियाँ भी प्रदर्शित की जाएगी। समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
भारतपर्व आयोजित होगा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम मुख्यालय में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारतपर्व का आयोजन होगा। इस दौरान उज्जैन की प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था के दल द्वारा डॉक्टर पल्लवी किशन के निर्देशन में लोकनृत्य (संझा, मयूरी, पनिहारी, गणगौर) आदि सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी, इसके अलावा जयहिन्द एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोशल सोसायटी भोपाल के अभिषेक श्रीवास्तव के सदस्यों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
