रतलाम,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना अंतर्गत बेड़दा के समीप राजस्थान बॉर्डर पर एक फायनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बाईक पर सवार चार बदमाश बाईक को टक्कर मार नोटो से भरा बैग ओर मोबाइल लूटकर भाग निकले। बाजना थाना पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।
बाजना पुलिस के अनुसाक घटना बुधवार की है। बांसवाडा जिले के दानपुर निवासी अर्जुन पिता रघुनाथ सैनी भारत फायनेंस कंपनी में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कल वह बाजना क्षेत्र में लोन की राशि लेकर लोट रहा था तभी चंद्रगढ व बेड़दा मार्ग पर दो बाईक पर सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया ओर एक बाईक सवार ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया ओर तभी दूसरी बाईक पर सवार बदमाशों ने उसका बैग छिन लिया ओर मारपीट कर भाग निकले। फरियादी कुछ कर पाता तब तक मोटर साइकिल पर सवार बदमाश काफी दूर भाग चूके थे। पीडि़त ने इसकी सूचना बाजना थाने पर जाकर दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। बैग में 70 हजार रूपये नगदी एक मोबाइल रखा हुआ था। जिन्हे बदमाश लूटकर ले गए। पुलिस आरोपियों को पकडने के लिए टीम बनाकर क्षेत्रो में भेजी है,जो संदिग्धों की धरपकड कर उनसे पूछताछ करेगी।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.