मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जवानों के समर्थन के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की प्रशंसा की है. सिंह ने बुधवार को अक्षय का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से शहीदों के परिजनों की मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं.
सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अक्षय कुमार जी ‘भारत के वीर’ को आपका समर्थन सराहनीय है.”

अक्षय वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “दोस्तों कल हमने बेहद गर्व और सम्मान के साथ अपनी आजादी के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया था.”
अक्षय ने कहा, “मैं आपसे एक चीज पूछना चाहता हूं – क्या आपने उन लोगों के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया जो आपको गर्व से भर देते हैं और आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं? जो हर साल हमें आजादी का यह उपहार देने के लिए अपनी जिंदगी को जोखिम में डालते हैं.”
उन्होंने कहा, “हर रोज समाचार में हम सुनते हैं कि किसी न किसी स्थान पर हमारे जवानों ने केवल हमारी रक्षा के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी.”
अक्षय ने कहा, “अब उनके लिए कुछ करने का समय है. इस साल हमारे गृह मंत्रालय ने एक वेबसाइट – ‘भारतकेवीर डॉट जीओवी डॉट इन’ लॉन्च की है, जिसके जरिए आप शहीदों के परिवारों को सीधे दानराशि भेज सकते हैं.”
अक्षय ने कहा कि वेबसाइट से पहले ही 10 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए जा चुके हैं.
उन्होंने कहा, “आज 16 अगस्त को, इस वेबसाइट पर 114 जवानों की तस्वीरें और विवरण हैं. कल..राजनाथजी ने हमसे इन शहीदों के परिजनों की मदद की अपील करने को कहा था.”
उन्होंने कहा, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अगले छह महीने में हमें इन 114 शहीदों के परिजनों की मदद करनी है और उनकी तस्वीरें वेबसाइट से हटानी हैं.”
अक्षय ने अंत में लिखा, “वे वहां हैं, इसलिए हम यहां हैं. इन वीरों के सम्मान से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है.”
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
