Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल अधिकारी को सौंपा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और हाकी टर्फ निर्माण के लिए भूमि आवंटन आदेश, मंत्री चेतन काश्यप करेंगे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग की व्यवस्था  
खेल

रतलाम : मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल अधिकारी को सौंपा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और हाकी टर्फ निर्माण के लिए भूमि आवंटन आदेश, मंत्री चेतन काश्यप करेंगे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग की व्यवस्था  

EditorBy EditorJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल अधिकारी को सौंपा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और हाकी टर्फ निर्माण के लिए भूमि आवंटन आदेश, मंत्री चेतन काश्यप करेंगे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग की व्यवस्था  
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 26 जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले तथा शहर के खेल संगठन सक्रियता के साथ अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। खेल प्रतिभाओं को तराशे ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर सके।

यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित खेल संगठनों की बैठक में कही। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने खेल अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा को हाकी एस्ट्रो टर्फ निर्माण, एथलेटिक्स ट्रैक्स तथा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण हेतु भूमि आवंटन आदेश सोपा।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा आदि उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं। शहर में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ का निर्माण, एथलेटिक्स टैक्स का निर्माण, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण खिलाड़ियों के लिए सौगात है। संत कंवर राम नगर मेंकबड्डी, बास्केटबॉल, स्केटिंग जैसी खेल गतिविधि आयोजित हो रही है।

उन्होंने कहा कि शहर के खेल संगठनों को सक्रियता के साथ अपनी गतिविधियां आयोजित करना होगी तभी शहर से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जा सकेंगे। उन्होंने इस संदर्भ में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल चेतना मेले का जिक्र किया जिसके माध्यम से शहर के खिलाड़ियों हेतु आगे उन्नति की राह प्रशस्त होती है। खेल चेतना मेला शहर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित तथा बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

शासन के प्रयासों से अभी भी शहर में कई खेल प्रतिभाएं आ रही हैं परंतु उनकी संख्या संतोषजनक नहीं है। श्री कश्यप ने कहा कि यदि खेल संगठन किन्हीं खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग के लिए उचित पाते हैं तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर पर कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। रतलाम की खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए खेल संगठन जो भी उचित सुझाव देगें तो उन पर अमल किया जाएगा।

श्री काश्यप ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल क्लस्टर निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करेंं।

इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं इसका लाभ रतलाम जिले के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाला खेल चेतना मेला शहर की खेल प्रतिभाओं के लिए एक सौगात है जिसके माध्यम से शहर की खेल प्रतिभाएं स्पोर्ट्स करियर की दिशा में आगे बढ़ रही है। श्री उपाध्याय ने रतलाम शहर को हॉकी टर्फ, मल्टीपर्पज खेल परिसर आदि  सौगात देने के लिए मंत्री श्री कश्यप का आभार भी व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने कहा कि मंत्री श्री काश्यप खेलों के विकास के लिए अत्यंत गंभीरता से काम कर रहे हैं उनके प्रयासों से रतलाम शहर में खेलों के लिए बड़ी अधोसंरचना विकसित हो रही है।

बैठक में उपस्थित खेल संगठनों के पदाधिकारी डॉ गोपाल मजावादिया,  अखिलेश गुप्ता,  सतीश पुरोहित,  अनुज शर्मा,  उमंग सेठिया,  कुलदीप त्रिवेदी, नरेंद्र पराडे ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धूलिया ने किया आभार जिला खेल अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बी. ए. पी. एस. स्वामीनारायण अक्षरधाम के वरिष्ठ संत विवेकसागर जी का 30 जुलाई को रतलाम आगमन
Next Article रतलाम: सुबह-सुबह सड़कों पर अनोखे अंदाज में दिखा पुलिस महकमा, डीआईजी ने चलाई साइकिल और एसपी ने लगाई दौड़, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.