दिल्ली : मोदी सरकार में रेल के हाल बेहाल है, वहीँ रेल मंत्री सुरेश प्रभु पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। सुरेश प्रभु के कार्यकाल में कई ट्रेनों के बड़े-बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमे अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है तथा ट्रेनों में लगातार पड़ती डकैतियों से यात्रिओं के मन में भारतीय रेलवे की प्रति खौफ व्याप्त है।
बेखौफ डकैतों ने अगस्त क्रांति ट्रेन को अपना निशाना बनाया है, जिससे वे लाखों रुपये और ज्वैलरी को लूट ले गए। बताया जा रहा है कि डकैतों ने मुंबई से दिल्ली आ रही ट्रेन में चोरी की। मिली जानकारी के मुताबिक वे करीब 15 लाख रुपये कैश और ज्वैलरी लूट कर ले गए।
दरअसल, डकैतों ने यात्रियों को किसी तरीके से नशीला पदार्थ दे डाला और जब वे गहरी नींद में सो गए उसके बाद उनके बैग खाली करके फरार हो गए। अगले दिन जब यात्रियों की नींद खुली तो उन्होंने अपने सभी बैग दूसरी जगह पाए, जिनमें कपड़े तो मौजूद थे, लेकिन महंगा सामान गायब था।
यात्रियों ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि लगातार पड़ रहीं डकैतियों के बाद भी रेलवे पुलिस की ओर से गंभीर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
Trending
- रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
