नई दिल्ली: गुड़गांव की एक कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप बनाया है जो ‘स्मार्ट रिपोर्ट’ मुहैया कराएगा. यह ऐप उपयोगकर्ता में बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है और उनके लक्षणों और जीवनशैली की सूचनाओं के आधार पर छिपी हुई विकृतियों के बारे में बता सकता है.
हेल्दियन्स नाम का यह ऐप उपयोगकर्ता को उनके शरीर की मूल सूचनाओं जैसे ब्लडप्रेशर, वजन और शुगर के लेवल का पता लगा सकता है. साथ ही यह भविष्य के लिए अपने सभी जांच परिणामों को स्टोर भी कर सकता है.
हेल्दियन्स के सीईओ और संस्थापक दीपक साहनी के मुताबिक “पैथोलॉजी जांच में एक मेडिकल रिपोर्ट को समझना और फिर किसी के स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को समझना हमेशा से एक चुनौती रहा है.’’ साहनी ने बताया “हेल्दियन्स ऐप में इस परेशानी पर ध्यान दिया गया और अब लोग एक बटन के क्लिक से अपने स्वास्थ्य का पूरा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं.”
इस स्मार्टफोन के फीचर बीमारियों का पता लगाने में मदद करते हैं और भविष्य में होने वाली किसी बीमारी के खतरे के बारे में बताते हैं. साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ता की जांच, लक्षणों और जीवनशैली संबंधी सूचना के आधार पर जीवनशैली और खानपान में बदलाव की सलाह देता है.
उन्होंने बताया कि उन्होंने उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह केवल सिस्टम जनित सलाह है. रोग की सटीक पहचान के लिए उपयोगकर्ता को निश्चित स्पेशलिस्ट के पास जाने की सलाह दी जाती है.
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
