रतलाम(ख़बरबाबा.काम)।स्वतंत्रता दिवस समारोह रतलाम जिला मुख्यालय पर उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिला पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होने परेड का निरीक्षण किया। श्रीमती सुन्द्रियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम दिये गये संदेश का वाचन किया। इसके उपरांत हर्ष फायर के माध्यम से जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। श्रीमती सुन्द्रियाल ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालमुकुन्द साधु, राजमल चौरडि़या का अभिनंदन किया। मध्यप्रदेश गान के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला पुलिस अधीक्षक अमितसिंह उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
