नई दिल्ली(खबरबाबा.कॉम)।इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर ये है कि भारत और चीन दोनों ने डोकलाम से अपनी-अपनी सेनाएं हटाने का फैसला ले लिया है। दोनों पक्षों ने मिलकर ये फैसला लिया है। ये फैसला तब आया है, जबकि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी 3 सितंबर को चीन के दौरे पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच में लंबे समय से बातचीत के जरिये मसला सुलझाने की कोशिश चल रही थी।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आशा व्यक्त की थी कि भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध का समाधान जल्द ही हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का ना तो कभी कोई विस्तारवादी मंसूबा रहा है और ना ही उसने किसी देश पर हमला किया है। उन्होंने कहा था कि हम टकराव नहीं, शांति चाहते।
क्या था पूरा विवाद
चीन भूटान के कब्जे वाले डोकलाम में सड़क का निर्माण कर रहा था, जिसका विरोध भारत कर रहा था। हालांकि चीन ने भूटान के पूर्व में चुम्बी घाटी तक सड़क का निर्माण कर लिया था। यहां एक नदी भी है जिसे ऐमेचो नदी कहा जाता है। इस इलाके को चुम्बी नदी घाटी के नाम से जाना है। ये जगह भारत के बेहद करीब है। यही भारत की चिंता का कारण था। यही कारण है कि भारत ने डोकलाम में अपनी सैना को तैनात कर दिया था।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
