रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है , जो पुलिस गश्त की पोल ही खोल रहे है । बुधवार की रात महू नीमच रोड़ स्तिथ मोमिन काम्प्लेक्स में चार पांच दुकानों के ताले टूट गए । बताया जाता है कि चोरों ने पहले सुमित ऑटो इलेक्ट्रिक के ताले चटका कर करीब 40 से 50 हजार रुपये के माल सामान पर हाथ साफ कर लिया । दुकान संचालक सुमित के मुताबिक चोर केबल कॉपर बायर सहित कीमती सामान ले गए है । इसी दुकान के पास नायदा इंजिनिंयरिग के भी ताले तोड़ कर करीब 30 हजार रुपये के सामान ले जाने में चोर सफल रहे हैं । तीन अन्य दुकानों के भी ताले टूटे है जो खाली थी । इस मार्केट के दुकान संचालक बताते है चोर छत के रास्ते मार्केट में प्रवेश हुए थे । पहले भी कई मर्तबा चोरी हो चुकी है , लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की ।
मंदिर में चोरी
इधर नया गांब क्षेत्र स्तिथ विश्वकर्मा मंदिर में भी चोरों ने लोहे की जालियों में अंट लगा कर चौड़ा कर अंदर घुसे और दानपात्र के ताले तोड़ कर चढ़ावे की रकम पर हाथ साफ कर लिया । पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर पांचाल ने बताया चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़े है , मंदिर में करीब 20 से 25 हजार रुपये की चोरी हुई है । सुचना मिलते ही औधोगिग थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी ।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
